411 REFERENCE · Wikipedia
गामा ड्रेकोनिस तारा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|शिशुमार तारामंडल की एक तस्वीर जिसमें गामा ड्रेकोनिस नीचे बाई तरफ स्थित "γ" के चिह्न वाला तारा है
गामा ड्रेकोनिस, जिसका बायर नाम भी यही (γ Draconis या γ Dra) है, शिशुमार तारामंडल का सब से रोशन तारा है। यह पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ६४वाँ सब से रोशन तारा है। पृथ्वी से देखी गई इसकी चमक (सापेक्ष कान्तिमान) +२.२३ मैग्नीट्यूड है और यह पृथ्वी से लगभग १४८ प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। यह एक K श्रेणी का नारंगी दानव तारा है।http://simbad.u-strasbg.fr/simbad/sim-id?Ident=Gamma+Draconis&NbIdent=1&Radius=2&Radius.unit=arcmin&submit=submit+id SIMBAD query result: NAME ETAMIN -- Star in double system Centre de Données astronomiques de Strasbourg 2010-11-21 https://web.archive.org/web/20160304050613/http://simbad.u-strasbg.fr/simbad/sim-id?Ident=Gamma+Draconis&NbIdent=1&Radius=2&Radius.unit=arcmin&submit=submit+id 4 मार्च 2016 live
अन्य भाषाओँ में
गामा ड्रेकोनिस तारे को कभी-कभी ऍटामिन (Etamin) या ऍलटानिन (Eltanin) भी कहते है, जो अरबी भाषा के "अल-तिनीन" (ur التنين) से लिया गया है, जिसका मतलब "महान सर्प या अझ़दहा" है। लन्दन में यह तारा ठीक सिर के ऊपर स्थित लगता है, जिस से वहाँ के लोग इसे "ज़निथ़ स्टार" (Zenith star, 'थ़' के उच्चारण पर ध्यान दें) यानि "चरम तारा" भी कहते हैं।
विवरण
गामा ड्रेकोनिस एक K5 III श्रेणी का नारंगी दानव तारा है। इसका द्रव्यमान हमारे सूरज के द्रव्यमान का १.७ गुना और व्यास हमारे सूरज के व्यास का ५० गुना है। इसकी निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) सूरज की लगभग ६०० गुना है। इसका सतही तापमान ४,००० कैल्विन है।
इन्हें भी देखें
शिशुमार तारामंडल
दानव तारा
सन्दर्भ
श्रेणी:तारे
श्रेणी:दानव तारे
श्रेणी:शिशुमार तारामंडल
श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना