Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

लोहित (फॉण्ट)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लोहित लिनक्स हेतु एक भारतीय भाषायी यूनिकोड फॉण्ट परिवार है। यह उबुंटू, रैड हैट, फेडोरा आदि कई लिनक्स वितरणों में डिफॉल्ट भारतीय भाषायी फॉण्ट होता है। यह रैड हैट द्वारा विकसित किया गया था तथा वर्तमान में फेडोरा परियोजना की देख-रेख में है। लोहित स्पष्ट बनावट वाला फॉण्ट हैं जो कि छोटे फॉण्ट आकार में भी पठनीय हैं। लोहित देवनागरी हिन्दी, संस्कृत आदि देवनागरी लिपि वाली भाषाओं हेतु फॉण्ट है। लोहित देवनागरी में देवनागरी संयुक्ताक्षर अन्य हिन्दी फॉण्टों की तुलना में काफी सही रूप में प्रकट होते हैं। यह भारतीय रुपया चिह्न को शामिल करने वाले पहले यूनिकोड फॉण्टों में से एक था। == इतिहास == २००४ में रैड हैट ने जीपीऍल के तहत पाँच मुक्त स्रोत भारतीय भाषायी फॉण्ट जारी किये। २०११ में रैड हैट ने लाइसेंस बदलकर SIL OFL 1.1 लाइसेंस कर दिया। फॉण्टों का नाम लोहित रखा गया जिसका अर्थ संस्कृत में लाल होता है। वर्तमान में इस फॉण्ट परिवार में १६ भारतीय भाषाओं का समर्थन है:- असमिया, बांग्ला, देवनागरी (हिन्दी, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मराठी, नेपाली, सिन्धी), गुजराती, कन्नड़, मलयालम, ओड़िया, पंजाबी, तमिल तथा तेलुगू। अब लोहित फॉण्टों के विकास एवं सुधार का कार्य फेडोरा परियोजना के हाथों में है। लोहित फॉण्ट यूनिकोड ६.० अनुकूल हैं। == बाहरी कड़ियाँ == औपचारिक जालस्थल