411 REFERENCE · Wikipedia
बिन्दिया गोस्वामी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बिन्दिया गोस्वामी BindiyaGoswami.jpg अभिनेत्री
बिन्दिया गोस्वामी हिन्दी फ़िल्मों की पूर्व अभिनेत्री हैं। उन्होंने 1970 के दशक के अंत से 1980 के दशक के शुरुआत तक हिन्दी फिल्मों में अभिनय किया।
व्यक्तिगत जीवन
बिन्दिया का जन्म भरतपुर में श्री वेणुगोपाल गोस्वामी जो कि तमिल अयंगर थे और कैथोलिक मां डॉली, के यहाँ हुआ था। बिन्दिया ने अपने सह-कलाकार विनोद मेहरा से शादी की थी, लेकिन शादी के चार साल बाद उनका तलाक हो गया।विनोद मेहरा को राजेश खन्ना के हाथों झेलनी पड़ी थी शिकस्त, रेखा से दोस्ती की वजह से रहे सुर्खियों में https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/vinod-mehra-birthday-rekha-rajesh-khanna-bindiya-goswami-1812035 28 मार्च 2019 एनडीटीवी इंडिया https://web.archive.org/web/20190328163910/https://khabar.ndtv.com/news/bollywood/vinod-mehra-birthday-rekha-rajesh-khanna-bindiya-goswami-1812035 28 मार्च 2019 dead इसके बाद, बिन्दिया ने 1985 में निर्देशक जे॰ पी॰ दत्ता से शादी करने के लिए अपने अभिनय करियर को छोड़ दिया, जिनके साथ उनकी दो बेटियाँ हैं, निधि और सिद्धि।
फिल्मी सफर
बिन्दिया को हेमा मालिनी की माँ द्वारा किसी पार्टी में खोजा गया था, जब वह सिर्फ चौदह साल की थी। उन्होंने फिल्म निर्माताओं से उनकी सिफारिश की। उनकी पहली हिन्दी फिल्म जीवन ज्योति (1976) थी जिसमें उन्होंने विजय अरोड़ा के साथ अभिनय किया था। विजय का करियर गिरावट की ओर था और फिल्म फ्लॉप हो गई। बिन्दिया आगे बढ़ी और जल्द ही निर्देशक बासु चटर्जी के साथ खट्टा मीठा (1977) और प्रेम विवाह (1979) में सफल रही। हालाँकि, उनकी सबसे बड़ी हिट, निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की कॉमेडी फिल्म गोल माल (1979) थी।शादीशुदा हीरो के प्यार में इस हीरोइन को चुकानी पड़ी थी भारी कीमत, अब है इस फिल्ममेकर की बीवी https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/bindiya-goswami-vinod-mehra-marriage-bollywood-actresses-then-and-now 28 मार्च 2019 अमर उजाला https://web.archive.org/web/20190328163910/https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/bindiya-goswami-vinod-mehra-marriage-bollywood-actresses-then-and-now 28 मार्च 2019 live उस फिल्म की सफलता ने उन्हें बड़े बजट की फिल्म शान (1980) में शशि कपूर के विपरीत भूमिका दी। हालाँकि, फिल्म को "औसत" घोषित किया गया था, लेकिन बिन्दिया गोस्वामी की भूमिका पर गौर नहीं किया गया। वह विनोद मेहरा के साथ लोकप्रिय फिल्म दादा (1979) में भी दिखाई दीं।
उनकी अन्य फिल्में रहीं, टक्कर (1980), सनसनी (1981), होटल (1981), खुद्दार (1982), आमने सामने (1982), हमारी बहू अलका (1982), रंग बिरंगी (1983), चोर पुलिस (1983), मेंहदी, (1983), अविनाश (1986), मेरा यार मेरा दुश्मन (1987), आदि।
पोशाक डिजाइनर के रूप में कैरियर
बिन्दिया ने रानी मुखर्जी, करीना कपूर और ऐश्वर्या राय जैसे महिला सितारों के लिए अपने पति जे॰ पी॰ दत्ता की फिल्मों जैसे बॉर्डर (1997), रिफ्यूजी (2000, एल ओ सी कारगिल (2003) और उमराव जान (2007) के लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग का काम संभाला।
प्रमुख फिल्में
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी1987 मेरा यार मेरा दुश्मन अनीता 1986 अविनाश अलका 1983 मेंहदी गौरी 1983 चोर पुलिस 1983 रंग बिरंगी 1982 हमारी बहू अलका अल्का 1982 आमने सामने इंस्पेक्टर ज्योति 1982 खुद्दार मंजू वर्मा 1981 होटल वंदना 1981 सनसनी निशा श्रीवास्तव 1980 टक्कर मीना 1980 शान रेनू 1980 बंदिश शांति 1979 गोल माल उर्मिला 1979 खानदान संध्या 1979 प्रेम विवाह दीपा 1979 मुकाबला चंपा1979 जानी दुश्मन शांति 1978 राम कसम चंपा1978 खट्टा मीठा जरीन 1977 चला मुरारी हीरो बनने मैरी 1977 जय विजय राजकुमारी पद्मावती 1977 मुक्ति पिंकी
नामांकन और पुरस्कार marwale
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1961 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय सिनेमा