411 REFERENCE · Wikipedia
अंतरा बिस्वास
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मोना लिसा Monalisa at 'Dhappa' web series launch (2).jpg 2022 में अंतरा अंतरा बिस्वास yes 1982 11 21http://m.timesofindia.com/tv/news/hindi/bigg-boss-10-november-21-episode-36-update-manus-surprise-for-his-good-friend-mona-lisa-on-her-birthday/photostory/55546583.cms Bigg Boss 10 November 21, episode 36 update: Manu's surprise for his 'good friend' Mona Lisa on her birthday 21 November 2016 19 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20161122151737/http://m.timesofindia.com/tv/news/hindi/bigg-boss-10-november-21-episode-36-update-manus-surprise-for-his-good-friend-mona-lisa-on-her-birthday/photostory/55546583.cms 22 नवंबर 2016 live कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत मोना लिसा अभिनेत्री विक्रांत सिंह राजपूत 2017 1997–वर्तमान
अंतरा बिस्वास (जन्म: 21 नवम्बर 1982), जिन्हें इनके स्टेज नाम मोना लिसा के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं। ये अब तक 125 भोजपुरी फिल्में कर चुकी हैं, और इसके साथ ही हिन्दी, बंगाली, ओडिया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। ये 2016 में बिग बॉस सीज़न 10 की प्रतिभागी भी रह चुकी हैं और फिलहाल स्टार प्लस के शो नज़र में डायन मोहाना का किरदार निभा रही हैं।
निजी जीवन
अंतरा का जन्म बंगाली हिन्दू परिवार में हुआ था।Antara Biswas http://photogallery.indiatimes.com/celebs/indian-stars/Antara-Biswas/newversion/articleshow_v2/14022588.cms Indiatimes 8 July 2016 https://web.archive.org/web/20160305214249/http://photogallery.indiatimes.com/celebs/indian-stars/Antara-Biswas/newversion/articleshow_v2/14022588.cms 5 मार्च 2016 live इन्होंने अपने अंकल के कहने पर अपना स्टेज का नाम मोनालिसा रख लिया। इन्होंने दक्षिण कोलकाता के जूलियन डे स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की, फिर कलकत्ता विश्वविद्यालय के आशुतोष कॉलेज से अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की और संस्कृत में बीए की डिग्री प्राप्त की। ये पहले ओडिया वीडियो एल्बम में मॉडल और टीवी अभिनेत्री भी रह चुकी थीं।Dare girl from Gariahat http://www.telegraphindia.com/1051214/asp/calcutta/story_5599015.asp The Telegraph Calcutta 8 July 2016 14 December 2005 https://web.archive.org/web/20160715033215/http://www.telegraphindia.com/1051214/asp/calcutta/story_5599015.asp 15 जुलाई 2016 live
इन्होंने 17 जनवरी 2017 को अपने प्रेमी, भोजपुरी अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत से बिग बॉस के घर में शादी कर ली।http://www.india.com/buzz/bigg-boss-10-monalisa-and-vikrant-singh-rajpoot-are-married-view-exclusive-wedding-and-mehndi-pictures-1766692/ Bigg Boss 10: Monalisa and Vikrant Singh Rajpoot are married! View exclusive wedding and mehndi pictures & video! india.com 17 January 2017 18 January 2017 https://web.archive.org/web/20170118230313/http://www.india.com/buzz/bigg-boss-10-monalisa-and-vikrant-singh-rajpoot-are-married-view-exclusive-wedding-and-mehndi-pictures-1766692/ 18 जनवरी 2017 dead
अभिनय
1997-2004: शुरुआत
इन्होंने हिन्दी फिल्म जयते में आरती नाम की एक लड़की की एक छोटी सी भूमिका निभाई थी और इसी से हिन्दी फिल्मों में कदम रखा था। हालांकि इससे इन्हें कोई पहचान नहीं मिल पाई थी। इसके बाद इन्होंने हमाम फी अंस्टरडम (1998) और जय श्रीराम (1999) नाम की ओडिया में बनी फिल्मों में भी काम किया था। इसके बाद ये दमन (2001) में एक गाने में दिखाई दी थीं। इसके बाद ये रोंग नंबर (2002) नाम की ओडिया फिल्म के अलावा टॉप सम्राट (2003) और अधिकार (2004) जैसी बंगाली फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।
द हिन्दू के अनुसार भोजपुरी फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों में सबसे अधिक मांग किए जाने वाले अभिनेत्रियों में से एक हैं।IANS Bhojpuri cinema edges its way to success http://www.thehindu.com/business/Industry/bhojpuri-cinema-edges-its-way-to-success/article600255.ece The Hindu 8 July 2016 28 August 2010 https://web.archive.org/web/20140624095446/http://www.thehindu.com/business/Industry/bhojpuri-cinema-edges-its-way-to-success/article600255.ece 24 जून 2014 live
2004-2015: सफलता
कई सारी छोटी और कम बजट की फिल्मों में काम करने के बाद भी इन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई थी। इन्हें हिन्दी फिल्म उद्योग में पहचान 2004 में प्रदर्शित होने वाली हिन्दी फिल्म तौबा तौबा से मिली। इस फिल्म में ये अमीन गज़ी के साथ अभिनय कर रही हैं। इसके एक साल बाद प्रदर्शित हुई फिल्म ब्लैकमेल (2005) में ये आइटम गर्ल बनी हैं। इस फिल्म में इनके साथ अजय देवगन और सुनील शेट्टी भी थे। इसी साल प्रदर्शित हुई फिल्म बंटी और बबली (2005) में ये एक डांसर ही बनी थी।
2005 में इन्होंने जैकपोट नाम की फिल्म में काम करते हुए कन्नड सिनेमा में भी कदम रखा। इस फिल्म में इनके किरदार का नाम लैला था।Understanding love http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-karnataka/article3105722.ece The Hindu 8 July 2016 16 July 2006 अक्तूबर 2026 InternetArchiveBot इसके कई सालों बाद, ये दूसरी कन्नड फिल्म इंकाउंटर दयानायक (2008) में दिखाई दी। इससे पूर्व ये बॉबी: लव एंड लुस्ट (2005), हाफ फ्राई हैदराबादी (2006), लव गुरु (2007) और काफिला निहारिका (2007) जैसे हिन्दी फिल्मों में काम कर चुकी थीं। इसके साथ ही जगदम (2007) नाम की तेलुगू फिल्म में ये आइटम गर्ल भी बनी थी।
2016-वर्तमान
ये 16 अक्टूबर 2016 से शुरू हुए रियलिटी शो बिग बॉस के सीज़न 10 में प्रतिभागी बनी थी और 105 दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में ये 97वें दिन बिग बॉस के घर से बाहर हो गईं।Bigg Boss 10: Wild theme, wacky participants! https://web.archive.org/web/20180911032737/http://www.rediff.com/movies/report/bigg-boss-10-wild-theme-wacky-participants/20161017.htm 11 सितंबर 2018 . rediff.com (17 October 2016)
इन्हें भी देखें
आम्रपाली दुबे
काजल राघवानी
ख्याति मंगला
रानी चटर्जी
सपना सप्पू
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
1853497 अंतरा बिस्वास
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1982 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:तमिल अभिनेत्री
श्रेणी:तेलुगू अभिनेत्री
श्रेणी:कन्नड़ अभिनेत्री
श्रेणी:कोलकाता के लोग
श्रेणी:भोजपुरी अभिनेत्री