Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चार महानाविष्कार

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|तांग राजवंशीय चीन से वज्रच्छेदिकाप्रज्ञापारमितासूत्र का जटिल अग्रपट, ८६८ अंगूठाकार|मिंग राजवंशीय नाविक दिक्सूचक का रेखाचित्र अंगूठाकार|युआन राजवंश की हस्ततोप, लगभग १३०० का दशक अंगूठाकार|भांग आवेष्टित पत्र, चीन, लगभग १०० ई॰पू॰ अंगूठाकार|२००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में चल प्रकार मुद्रणखण्डों का प्रतिनिधित्व करते नृत्य करते खण्ड चार महानाविष्कार (zh 四大發明/四大发明 sì dà fā míng, en The Four Great Inventions no) साम्राज्यिक चीन से उद्भूत आविष्कार हैं, जो चीनी संस्कृति में अपने ऐतिहासिक महत्त्व तथा प्राचीन चीन के उन्नत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के प्रतीकों के रूप में प्रतिष्ठित हैं। ये दिक्सूचक (कम्पस), अग्निचूर्ण (बारूद), पत्रनिर्माण (काग़ज़ निर्माण) तथा मुद्रण हैं।The Gunpowder Age: China, Military Innovation, and the Rise of the West in World History Andrade Tonio 2016-01-12 Princeton University Press 978-1-4008-7444-6 10.2307/j.ctvc77j74 j.ctvc77j74 Tonio Andrade इन चार आविष्कारों का सम्पूर्ण विश्व में सभ्यता के विकास पर गहन प्रभाव पड़ा। तथापि, कुछ आधुनिक चीनी विद्वानों ने मत दिया है कि अन्य चीनी आविष्कार सम्भवतः अधिक परिष्कृत थे और चीनी सभ्यता पर उनका अधिक प्रभाव था, चार महान् आविष्कार केवल पूर्व तथा पश्चिम के बीच प्रौद्योगिक अन्तरक्रिया को उजागर करते हैं।2008-08-26 Do We Need to Redefine the Top Four Inventions? http://www.bjreview.com.cn/special/txt/2008-08/26/content_146777.htm Beijing Review 35 2008-11-04 विकास “तीन महान् आविष्कारों” की प्रशंसा सर्वप्रथम अंग्रेज़ दार्शनिक फ़्रान्सिस बेकन द्वारा प्रस्तावित हुई, तथा पश्चात् वाल्टर हेनरी मेडहर्स्ट और अन्य विद्वानों ने उसे अपनाया।June 2023 पुनर्जागरण तथा धर्मसुधार के काल में मुद्रण, अग्निचूर्ण और साधारण दिक्सूचक अरब व्यापारियों द्वारा यूरोप लाए गए। बेकन, जो प्रमुख दार्शनिक, राजनीतिज्ञ तथा आंग्लदेश (इंग्लैण्ड) के राजा जेम्स प्रथम के परामर्शदाता थे, ने लिखा :आविष्कारों के बल, गुण तथा परिणाम का अवलोकन करना उत्तम है। ये उन तीन से अधिक स्पष्ट कहीं नहीं देखे जाते, जो प्राचीन जनों [यूनानियों] को अज्ञात थे, और जिनका उद्गम, यद्यपि अर्वाचीन है, अस्पष्ट तथा कीर्तिहीन है; अर्थात् मुद्रण, अग्निचूर्ण तथा अयस्कान्त। क्योंकि इन तीनों ने सम्पूर्ण विश्व में वस्तुओं का समग्र रूप तथा मञ्च बदल दिया है, प्रथम ने साहित्य में, द्वितीय ने युद्ध में, तृतीय ने नौवहन में; जिससे असंख्य परिवर्तन अनुसृत हुए; यहाँ तक कि मानव-कार्यों में कोई साम्राज्य, कोई सम्प्रदाय, कोई तारा इन तीन यान्त्रिक आविष्कारों से अधिक शक्ति तथा प्रभाव डालता हुआ प्रतीत नहीं होता।http://afe.easia.columbia.edu/songdynasty-module/site-credits.html China in 1000 CE Ebrey, Patricia Schirokauer, Conrad Hansen, Valerieकार्ल मार्क्स ने लिखाःअग्निचूर्ण, दिक्सूचक तथा मुद्रण, ये तीन प्रमुख आविष्कार पूँजीवादी समाज के आगमन की पूर्वसूचना देते हैं। अग्निचूर्ण ने शूरवीर-वर्ग को खण्ड-खण्ड कर दिया, दिक्सूचक ने विश्वविपणि को खोला तथा उपनिवेश स्थापित किए, और मुद्रण लगभग अपरिहार्य हो गया। सामान्यतः मुद्रण वैज्ञानिक पुनर्जागरण का साधन बन गया, और आध्यात्मिक विकास के लिए आवश्यक पूर्वापेक्षाओं की रचना करने वाला सर्वाधिक शक्तिशाली उत्तोलक बन गया।Zhang Xiping June 2023 How Shall We Reveal Chinese Civilization' Modern Significance in the Comparison of Civilizations? https://china-cee.eu/2023/06/09/how-shall-we-reveal-chinese-civilization-modern-significance-in-the-comparison-of-civilizations/ China Watch 3 18Seow Victor 3 July 2022 A Tradition of Invention: The Paradox of Glorifying Past Technological Breakthroughs East Asian Science, Technology and Society 16 3 349–366 10.1080/18752160.2022.2095103 freeअंग्रेज़ चीनविद् मेडहर्स्ट ने इंगित किया :चीनी जनता की आविष्कार प्रतिभा अनेक पक्षों में अति प्राचीन काल में ही प्रकट हुई है। चीनी तीन आविष्कारों, नौवहन दिक्सूचक, मुद्रण, अग्निचूर्ण, ने यूरोपीय सभ्यता के विकास को असाधारण प्रेरणा प्रदान की है।China, its State and Prospects Medhurst W. H. 1838 101–107 सन्दर्भ श्रेणी:चीनी भाषा पाठ वाले लेख श्रेणी:चीन श्रेणी:इतिहास श्रेणी:आविष्कार