411 REFERENCE · Wikipedia
2 ब्रोक गर्ल्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|टीवी कार्यक्रम का लोगो
2 ब्रोक गर्ल्स (2 Broke Girl$) अमेरिकी टेलीविजन हास्य कार्यक्रम है जो 19 सितंबर 2011 से 17 अप्रैल 2017 तक सीबीएस पर प्रसारित होता था। इसका निर्माण वार्नर ब्रदर्स टेलीविजन के लिए किया गया था। इसे माइकल पैट्रिक किंग और व्हिटनी कमिंग्स ने बनाया था। न्यू यॉर्क शहर के ब्रुकलीन में इसकी कहानी चलती है। कथानक सबसे अच्छे दोस्त, मैक्स ब्लैक (कैट डेन्निंग्स) और कैरोलिन चैनिंग (बेथ बेहर्स) के जीवन का अनुसरण करता है।Andreeva Nellie NBC's 'S.I.L.A.' & CBS' 'Girls' Find Leads https://www.deadline.com/2011/02/nbcs-s-i-l-a-cbs-girls-find-leads/ Deadline 28 फरवरी 2011 en
कैरोलिन का पालन-पोषण एक अरबपति की बेटी के रूप में हुआ था जबकि मैक्स एक गरीब/निम्न मध्यम वर्ग की जीवन शैली में बड़ी हुई है। इसके परिणामस्वरूप उनके जीवन के प्रति अलग-अलग दृष्टिकोण हैं। हालांकि साथ में वे एक स्थानीय रेस्तरां में काम करते हैं और कपकेक का व्यवसाय शुरू करने के लिए धन जुटाने का प्रयास करते हैं। यह टीवी कार्यक्रम सीबीएस पर छह सीज़न और 138 एपिसोड तक चला।https://www.hollywoodreporter.com/live-feed/2-broke-girls-canceled-at-cbs-six-seasons-1003476 '2 Broke Girls' Canceled at CBS After Six Seasons The Hollywood Reporter 12 मई 2017 enhttps://deadline.com/2017/05/2-broke-girls-canceled-cbs-after-6-seasons-1202092530/ '2 Broke Girls' Canceled By CBS After 6 Seasons Nellie Andreeva 13 मई 2017 Deadline Hollywood en
सार
यह कार्यक्रम लगभग 25 वर्ष की दो वेट्रेस के जीवन का वर्णन करती है: मैक्स ब्लैक (कैट डेन्निंग्स) जो कि एक गरीब निम्नवर्गीय माँ और एक अज्ञात पिता की बेटी है। वहीं कैरोलीन चैनिंग (बेथ बेहर्स), जो अमीर पैदा हुई थी लेकिन अब बदनाम और दरिद्र है क्योंकि उसके पिता धोखाधड़ी में पकड़े गए थे। दोनों ब्रुकलीन के एक रेस्तरां में एक साथ काम करती हैं। वह दोनों जल्द ही रूममेट और सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं। दोनों आगे जाकर कपकेक की दुकान खोलने का लक्ष्य रखी हुई हैं। रेस्तरां में उनके साथ कई और लोग भी रहते हैं। जिसमें उनके कोरियाई बॉस, हान ली, यूक्रेनी रसोइया, ओलेग और 75 वर्षीय अर्ल शामिल है जो कि गल्ला संभालता है।
पहले सीज़न के अंत में उनकी पड़ोसी और अंशकालिक बॉस सोफी (जेनिफर कूलिज) भी दिखाई देती है। वह पोलिश अप्रवासी है जो घर की सफाई करने वाली कंपनी सोफी चॉइस चलाती है। प्रत्येक एपिसोड के अंत में, मैक्स और कैरोलिन देखती हैं कि उन्होंने $250,000 के अपने लक्ष्य की ओर कितना कमाया है। दूसरे सीज़न की शुरुआत में, सोफी महिलाओं को $20,000 उधार देती है। वह पैसे उनके लिए अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए पर्याप्त होते हैं। हालांकि, वह व्यवसाय विफल हो जाता है और 18वें एपिसोड में, उन्हें सोफी के ऋण का भुगतान करने के लिए अपनी कपकेक की दुकान बंद कर देनी पड़ती है। उससे एपिसोड के अंत में वह दोनों $1 पर आ जाती है।
सन्दर्भ
श्रेणी:अमेरिकी टेलिविज़न शृंखलाएँ
श्रेणी:अमेरिकी टेलिविज़न सिटकॉम
श्रेणी:सीबीएस नेटवर्क कार्यक्रम