Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इयान चैपल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

फ़रवरी 2017 फ़रवरी 2017 thumb|इयान चैपल इयान माइकल चैपल (जन्म: 26 सितंबर 1943) पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो साउथ ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले हैं। उन्होंने 1971 और 1975 के बीच ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। एक क्रिकेट परिवार में जन्मे इयान के दादा और भाई ने भी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की। चैपल ने दाएं हाथ के मध्य क्रम के बल्लेबाज और स्पिन गेंदबाज के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुरुआत की। बाद में उन्होंने क्रिकेट खेल के सबसे महान कप्तानों में से एक के रूप में ख्याति अर्जित की। 1970 के दशक में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के व्यवसायीकरण के पीछे वे एक प्रेरक शक्ति थे। इयान एक विशेषज्ञ स्लिप क्षेत्ररक्षक थे एवं वह एक सौ टेस्ट कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी बने थे। 1980 में अपनी सेवानिवृत्ति के बाद से उन्होंने खेल पत्रकार और क्रिकेट कमेंटेटर के रूप में प्रसिद्ध करियर बनाया है। वह ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में एक प्रमुख व्यक्ति बने हुए हैं। चैपल को 1986 में स्पोर्ट ऑस्ट्रेलिया हॉल ऑफ़ फ़ेम, 2000 में FICA क्रिकेट हॉल ऑफ़ फ़ेम और 2003 में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट हॉल ऑफ़ फ़ेम में शामिल किया गया था। 9 जुलाई 2009 को, इयान चैपल को आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ़ फेम में शामिल किया गया था। इन्हें भी देखें क्रिकेट क्रिकेट श्रेणी:क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के लोग श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई वनडे क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान‎ श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट क्रिकेट खिलाड़ी