411 REFERENCE · Wikipedia
हसदेव नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हसदेव नदी हसदो (हसदेव) River Hasdeo Amritdhara Waterfall on Hasdeo River in Koriya Distt, Chhattisgarh - panoramio.jpg कोरिया ज़िले में हसदेव नदी पर अमृतधारा जलप्रपात देश राज्य छत्तीसगढ़ ज़िले कोरिया, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा नगर मनेंद्रगढ़, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा 333 km mi on कैमूर पहाड़ी सोनहत, कोरिया ज़िला, छत्तीसगढ़, भारत सिलाडीह जांजगीर-चाम्पा ज़िला, छत्तीसगढ़, भारत
हसदेव नदी भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह महानदी की एक प्रमुख सहायक नदी है तथा कोरिया, कोरबा के कोयला क्षेत्र में तथा जांजगीर-चाम्पा के मैदान में प्रवाहित होने वाली प्रमुख नदी है। यह नदी कोरिया ज़िले की कैमूर पहाड़ियों से निकलकर कोरबा, जांजगीर-चाम्पा जिलों में बहती हुई सिलाडीह (जांजगीर-चाम्पा ज़िला) के पास महानदी में मिल जाती है। हसदेव का अधिकांश प्रवाह क्षेत्र ऊबड़-खाबड़ है। इसकी कुल लंबाई 176 किलोमीटर और प्रवाह क्षेत्र 7210 वर्ग किमी है। इसकी सहायक नदियां तान, झींग, उतेंग, गज, चोरनई है।"Inde du Nord - Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Pratiyogita Darpan https://web.archive.org/web/20190702180520/https://books.google.com/books?id=7egDAAAAMBAJ 2 जुलाई 2019 ," July 2007
सांस्कृतिक एवं धार्मिक केन्द्र
सर्वमंगला मंदिर : कोरबा ज़िला मुख्यालय से दक्षिण पश्चिम दिशा में लगभग 7 किलोमीटर की दूरी में यहां के ब्रिटिश कालीन जमींदारों में से एक राजेश्वर दयाल के पूर्वजों द्वारा बनवाया गया था। मंदिर के पश्च दिशा में एक गुफा है,जो हसदेव नदी के नीचे से जाता है और दूसरी ओर खुलता है। रानी धनराज कुंवर इससे दैनिक दर्शन के लिए आती थीं।https://korba.gov.in/tourist-place/%E0%A4%B8%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2%E0%A4%BE/ सर्वमंगला
मड़वारानी मंदिर : कोरबा से चाम्पा में बीच में पहाड़ पर स्थित मंदिर है। अश्विन(क्वांर) नवरात्रि और दशहरा पर्व का विशेष महत्व है।https://korba.gov.in/tourist-place/%E0%A4%AE%E0%A5%9C%E0%A4%B5%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%80/ मड़वारानी
प्रदूषण
अनेक विभिन्न सर्वेक्षण एवं शोध अध्ययन में पाया गया है कि हसदेव नदी का जल कृषि तथा निस्तारी के लिए तो फिर भी उपयोग में लाया जा सकता है, किन्तु यह जल सीधे पीने योग्य नहीं है। हसदेव नदी के जल में ठोस व तरल औद्योगिक प्रदूषक व अपशिष्ट के अलावा भारी धातुओं(हैवी मेटल्स) का मिलना इस नदी की दुर्दशा का प्रमाण है। इसका कारण इस नदी के किनारे बसे औद्योगिक नगर हैं, जिनमें विशेष रूप से कोरबा तथा चाम्पा प्रमुख हैं।Bhaskar Monika Dixit Ashwini Kumar Ojha Kundan Kumar Dubey Satish Singh Akanksha Abhishek Amar 2020-04-30 The impact of anthropogenic organic and inorganic pollutants on the Hasdeo River Water Quality in Korba Region, Chhattisgarh, India https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC7392093/ Bioinformation 16 4 332–340 10.6026/97320630016332 0973-8894 7392093 32773993
इन्हें भी देखें
महानदी
सर्वाधिक प्रदूषित नदियों में से एक
इस https://web.archive.org/web/20221005212935/https://www.jantapost.in/2022/05/CG-News-Biodiversity-will-increase-tourism-in-Chhattisgarh-breaking-news.html 5 अक्तूबर 2022 ा कनदी के तट पर 'गोंडवाना मेिन फॉसिल्स पार्क' https://web.archive.org/web/20221005212935/https://www.jantapost.in/2022/05/CG-News-Biodiversity-will-increase-tourism-in-Chhattisgarh-breaking-news.html 5 अक्तूबर 2022
सन्दर्भ
श्रेणी:छत्तीसगढ़ की नदियाँ
श्रेणी:महानदी की उपनदियाँ
https://www.bhaskar.com/latest-korba-news-030002-1880190.html 210 किमी लंबी हसदेव नदी में 125 में साफ पानी कोरबा पहुंचते ही राखड़ व केमिकल से प्रदूषित 2018-06-05 Dainik Bhaskar hi 2024-07-24