411 REFERENCE · Wikipedia
याप द्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
याप वक़ाब द्वीप Flag of Yap.svg Yap State Seal.jpg Yap.png याप राज्य का मानचित्र Yap Islands.png याप द्वीपों का मानचित्र देश राज्य याप राज्य 118.9 38.7 2010 census 11377 37 9 32 N 138 07 E
याप (Yap) या वक़ाब (Waqab) प्रशांत महासागर में स्थित संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया नामक देश का एक प्रमुख द्वीप है। यह उस देश के याप राज्य का प्रमुख द्वीप भी है। याप द्वीप वास्तव में चार द्वीपों से बना है जो चारों एक ही मूँगे (कोरल) के रीफ़ (शैल-भित्ती) से घिरे हैं हालांकि इन सबके बीच कम गहराई का समुद्री जल है। यह चार द्वीप हैं - मर्बक़ (Marbaq), गगिल-तमिल (Gagil-Tamil), माप (Maap) और रुमुंग (Rumung)। भौगोलिक रूप से याप फ़िलिपीन सागर प्लेट के एक उभार पर टिका है और माइक्रोनेशिया के अन्य द्वीपों से अधिक ऊँचाई पर है। याप की संस्कृति भी अन्य द्वीपों से अधिक प्रभावशाली मानी जाती है।National Geographic Picture Atlas of Our World National Geographic Society Mary B. Dickenson 235 0-87044-812-9
इन्हें भी देखें
संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया
कैरोलाइन द्वीपसमूह
सन्दर्भ
श्रेणी:याप राज्य के द्वीप
*