411 REFERENCE · Wikipedia
क्रिस्टीना रिची
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्रिस्टीना रिची (/ˈriːtʃi/ REE-chee; जन्म 12 फ़रवरी 1980) एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं। रिची ज्यादातर स्वतंत्र फिल्म प्रोडक्शन में काम करती हैं लेकिन बॉक्स-ऑफिस की कई हिट फिल्मों में भी दिखाई दी हैं। वह गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और प्राइमटाइम एमी पुरस्कार की नामांकन प्राप्तकर्ता हैं। 2010 में रिची ने टाइम स्टैंड्स स्टिल में अपना ब्रॉडवे डेब्यू किया। वह रेप, एब्यूज एंड इन्सेस्ट नेशनल नेटवर्क (RAINN) की राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं।
== करियर ==
क्रिस्टीना रिची का जन्म सांता मोनिका, कैलिफोर्निया में हुआ था, वे सारा (जन्म नाम मर्डोक) और राल्फ रिची की चार संतानों में सबसे छोटी थीं। 1960 के दशक में उनकी माँ फोर्ड एजेंसी में मॉडल के रूप में काम करती थीं और बाद में रियल एस्टेट एजेंट बन गईं। उनके पिता का करियर विविधतापूर्ण था उन्होंने जिम शिक्षक, वकील, ड्रग काउंसलर और प्राइमल स्क्रीम थेरेपिस्ट के रूप में काम किए। अपने उपनाम के बारे में रिची ने कहा है कि उनका वंश इटालियन, आयरिश और स्कॉटिश है।
रिची का परिवार मोंटक्लेयर, न्यू जर्सी चला गया जहां वह एजमोंट एलीमेंट्री स्कूल, ग्लेनफील्ड मिडिल स्कूल, मोंटक्लेयर हाई स्कूल और मॉरिसटाउन-बीयर्ड स्कूल में पढाई करते हुए बड़ी हुई।
बाद में उन्होंने न्यूयॉर्क नगर के प्रोफेशनल चिल्ड्रेन स्कूल में दाखिला लिया। उसके तीन बड़े भाई-बहन राफेल, डांटे और पिया हैं। जब रिची किशोरावस्था में थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
इंटरनेट मूवी डेटाबेस पर क्रिस्टीना रिक्की
इंस्टाग्राम पर क्रिस्टीना रिची