411 REFERENCE · Wikipedia
तोशिको युआसा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तोशिको युआसा (湯浅年子, 11 दिसंबर 1909 - 1 फरवरी 1980) जापान की पहली महिला परमाणु भौतिक विज्ञानी थी।
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
युआसा का जन्म 1909 में टोक्यो के टैटो वार्ड में हुआ था। उनके पिता एक इंजीनियर थे, जिन्होंने जापानी पेटेंट कार्यालय के लिए काम किया था और उनकी माँ एक पारंपरिक साहित्यिक परिवार से थीं। उन्होंने 1927 से 1931 तक टोक्यो वीमेन्स हायर नॉर्मल स्कूल (अब ओचनोमिज़ू विश्वविद्यालय) में विज्ञान विभाग में पढाई करी। उसके बाद उन्होंने टोक्यो बुनरिका विश्वविद्यालय (अब सुकुबा विश्वविद्यालय) में भौतिकी विभाग में दाखिला लिया, जिससे वह भौतिकी का अध्ययन करने वाली जापान की पहली महिला बन गईं। उन्होंने 1934 में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।