Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विदिशा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विदिशा Vidisha Varahavtar_Panel.jpg विदिशा India Madhya Pradesh 23.53 77.82 inline, title मध्य प्रदेश में स्थिति देश राज्य मध्य प्रदेश ज़िला विदिशा ज़िला तहसील 424 155951 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 464001 दूरभाष कोड MP 40 विदिशा भारत के मध्य प्रदेश राज्य के विदिशा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है।"Inde du Nord: Madhya Pradesh et Chhattisgarh https://web.archive.org/web/20190703183559/https://books.google.com/books?id=X6XNCwAAQBAJ 3 जुलाई 2019," Lonely Planet, 2016, ISBN 9782816159172"Tourism in the Economy of Madhya Pradesh," Rajiv Dube, Daya Publishing House, 1987, ISBN 9788170350293 विदिशा मालवा के उपजाऊ पठारी क्षेत्र के उत्तर-पूर्व हिस्से में अवस्थित है तथा पश्चिम में मुख्य पठार से जुड़ा हुआ है। ऐतिहासिक व पुरातात्विक दृष्टिकोण से यह क्षेत्र मध्यभारत का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जा सकता है। नगर से दो मील उत्तर में जहाँ इस समय बेसनगर (Besnagar) नामक एक छोटा-सा गाँव है, प्राचीन विदिशा बसी हुई है। यह नगर पहले दो नदियों के संगम पर बसा हुआ था, जो कालान्तर में दक्षिण की ओर बढ़ता जा रहा है। इन प्राचीन नदियों में एक छोटी-सी नदी का नाम 'वैस' है। इसे विदिशा नदी के रूप में भी जाना जाता है। मध्य प्रदेश का एक शहर विदिशा अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के स्मारकों के लिए जाना जाता है। रामायण में विदिशा का सबसे पहला संदर्भ मिलता है, जब शत्रुघ्न के बेटे को इस क्षेत्र का प्रभार संभालने के लिए कहा गया था। प्रसिद्ध साँची स्तूप विदिशा से मात्र 9 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। विदिशा में पर्यटन आर्थिक गतिविधि का एक प्रमुख हिस्सा है। लोग विदिशा में जन्में श्री कैलाश सत्यार्थी को 2014 में नोबेल शांति पुरस्कार मिला। भूगोल तथा जलवायु विदिशा की जलवायु इसकी भौगोलिक स्थिति बड़ी ही महत्त्वपूर्ण रही है । पाटलिपुत्र से कौशाम्बी होते हुये जो व्यापारिक मार्ग उज्जयिनी (आधुनिक उज्जैन) की ओर जाता था वह विदिशा से होकर गुजरता था। यह वेत्रवती नदी के तट पर बसा था, जिसकी पहचान आधुनिक बेतवा नदी के साथ की जाती है। बेतवा की सहायक नदी धसान नदी के नाम में अवशिष्ट है। कुछ विद्वान इसकानामकरण दशार्ण नदी (धसान) के कारण मानते हैं, जो दस छोटी-बड़ी नदियों को मिला कर बहती थी। इस क्षेत्र की जलवायु अत्यन्त स्वास्थ्यवर्द्धक है। कर्क रेखा के आसपास स्थित इस क्षेत्र में न अधिक ठंड पड़ती है, न ही अधिक गर्मी। बारिश साधारणतया ४० इंच होती है। एक किवदंती के अनुसार यहाँ की अजस्र जल देने वाली बदली लंगड़ी है अतः उस पर दया करके बड़े-बड़े बादल यहाँ जल बरसा जाते हैं। यहाँ कभी सूखा नहीं पड़ता। विदिशा के समीप से ही विंध्य पर्वतों की श्रेणियों का सिलसिला पूर्व से पश्चिम की ओर गया है। ये श्रेणियाँ न तो अधिक ऊँची है, न ही लंबी और वेस नदी के किनारे गरुण स्तम्भ स्थित है । इस स्तंभ का निर्माण हिलयोडोरस ने करवाया जिस कारण इसे हिलयोडोरस स्तंभ भी कहते है ।[http:/ /www.fallingrain.com/world/IN/35/Vidisha.html Falling Rain Genomics, Inc - Vidisha] जनसंख्या भारत की जनगणना की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 2011 में विदिशा की जनसंख्या 155,951 है। 2024 में विदिशा शहर की वर्तमान अनुमानित जनसंख्या 220,000 है | https://www.census2011.co.in/census/city/301-vidisha.html Vidisha City Population 2025 | Literacy and Hindu Muslim Population www.census2011.co.in चित्रदीर्घा इन्हें भी देखें विदिशा ज़िला बाहरी कड़ियाँ मध्य प्रदेश सरकार https://web.archive.org/web/20060115095120/http://tdil.mit.gov.in/CoilNet/IGNCA/mw050.htm 15 जनवरी 2006 विकिमैपिया पर उदयगिरी (विदिशा) (लेखक - पा.ना. सुब्रमणियन) तूमैंन सन्दर्भ श्रेणी:विदिशा ज़िला श्रेणी:मध्य प्रदेश के शहर श्रेणी:विदिशा ज़िले के नगर *