Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पगडंडी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|left|न्यूयॉर्क शहर के एक उपनगर में घुड़सवारी और पैदल यात्रा करने के लिए पगडंडी पगडंडी या पथ एक छोटी और साधारण सड़क होती है, जो आमतौर पर मोटर गाड़ियों के लिए नहीं होती। यह जंगली, मैदानी या अन्य प्राकृतिक क्षेत्रों से होकर गुजरती है। पगडंडी पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों और कभी-कभी घोड़े पर यात्रा करने वालों के लिए बनाई जाती है। ब्रिटेन और आयरलैंड में पैदल यात्रा करने वाले मार्ग को "पथ" या "फुटपाथ" कहा जाता हैं। https://www.ramblers.org.uk/advice/paths-in-england-and-wales/definitive-maps-explained.aspx निश्चित मानचित्र रैम्बलर्स एसोसिएशन 13 जनवरी 2021 14 जनवरी 2021 https://web.archive.org/web/20210114085745/https://www.ramblers.org.uk/advice/paths-in-england-and-wales/definitive-maps-explained.aspx live अमेरिका में, पुराने समय में खोजकर्ता और प्रवासी जंगलों या अनजान क्षेत्रों में मार्ग बनाने के लिए इसे इस्तेमाल करते थे, उदाहरण स्वरुप "ओरेगन ट्रेल।" इसे कभी-कभी "ट्रेस" भी कहा जाता था। पगडंडी का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित और आसान यात्रा का मार्ग प्रदान करना है। यह लंबी पैदल यात्रा करके प्रकृति का आनंद लेने के लिए आदर्श होती मानी जाती है। कभी-कभी उत्तरी अमेरिका में इसे छोटे राजमार्गों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है, इतिहास सबसे पहले जानवरों ने रास्ते बनाए, जिन्हें बाद में मनुष्यों ने इसे विकसित किया।सड़कें और राजमार्ग https://www.britannica.com/technology/road live 6 फरवरी 2021 एनसाइक्लोपीडिया ब्रिटानिका 28 नवम्बर 2020 https://web.archive.org/web/20201128124718/https://www.britannica.com/technology/road इसके बाद किसान अपने मवेशियों को सर्दियों और गर्मियों में चराई के लिए ले जाते हुए रास्तों का निर्माण करते रहे, जो धीरे-धीरे स्थायी मार्ग बन गए। आधुनिक समय में, पुराने औद्योगिक मार्ग जैसे रेलमार्ग और नहरों के टोपाथ को मनोरंजन और लंबी पैदल यात्रा के लिए पगडंडी में बदल दिया गया है। इतिहास में कई महत्वपूर्ण मार्ग, जैसे रेशम मार्ग, अंबर मार्ग और फारसी साम्राज्य की रॉयल मार्ग, ईसाई युग से पहले ही अस्तित्व में थे और लंबी दूरी तय करने के लिए इस्तेमाल होते थे। ये मार्ग व्यापार, यात्रा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण रहे।चरागाह पगडंडी एवं ग्रामीण मार्ग https://rm.coe.int/5-transhumance-trails/1680953757 live 6 फरवरी 2021 rm.coe.int 22 जनवरी 2021 https://web.archive.org/web/20210122013133/https://rm.coe.int/5-transhumance-trails/1680953757 इन्हें भी देखें रेशम मार्ग संदर्भ श्रेणी: पैदल यात्रा