411 REFERENCE · Wikipedia
कैलाश चंद्र महिंद्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कैलाश चंद्र महिंद्रा KC Mahindra.jpg 1894 लुधियाना, पंजाब, भारत 1963 भारतीय सह-संस्थापक महिंद्रा एंड महिंद्रा
कैलाश चंद्र महिंद्रा (Kailash Chandra Mahindra) को आमतौर पर के.सी. महिंद्रा (1894-1963) के नाम से जाना जाता था जो कि एक भारतीय उद्योगपति थे, जिन्होंने 1945 में महिंद्रा एंड मोहम्मद की सह-स्थापना की, जिसे कि बाद में 1948 में महिंद्रा एंड महिंद्रा के रूप में नाम दिया गया, जगदीश चंद्र महिंद्रा और मलिक गुलाम मोहम्मद अन्य संस्थापक थे।ET Awards 2008-09: Lifetime Achievement Award- Keshub Mahindra http://economictimes.indiatimes.com/features/et-awards-2008-09-lifetime-achievement-award--keshub-mahindra/articleshow/4930965.cms The Economic Times 25 August 2009 20 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20191018204721/https://economictimes.indiatimes.com/features/et-awards-2008-09-lifetime-achievement-award--keshub-mahindra/articleshow/4930965.cms 18 अक्तूबर 2019 live Herdeck, p. 209
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
के.सी. के नाम से मशहूर कैलाश चंद्र महिंद्रा का जन्म 1894 में पंजाब के लुधियाना में हुआ था, जो नौ भाई बहनों में दूसरे थे। जब उनके पिता की कम उम्र में मृत्यु हो गई, तो उनके बड़े भाई जे.सी. परिवार के मुखिया बन गए, और के सी उनके सबसे अच्छे दोस्त और भविष्य के कारोबार में भागीदार बनें।
के.सी. ने लाहौर के गवर्नमेंट कॉलेज में दाखिला लिया, जहाँ उनकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान ने चमक दिखाया। कैम्ब्रिज में, उन्होंने ऑनर्स अर्जित किया, हॉकी खेली, और नौका चालन में गहरी रुचि ली। स्नातक करने के बाद, वह मेसर्स मार्टिन एंड कंपनी में नौकरी की, जहाँ उन्होंने मासिक पत्रिका इंडिया का संपादन किया और कुछ समय के लिए हिंदुस्तान रिव्यू का भी संपादन किया।
पेशा
1942 में, केसी को संयुक्त राज्य अमरीका में भारतीय खरीद मिशन का प्रमुख नियुक्त किया गया। 1945 में भारत लौटकर, उन्हें भारत सरकार की भारतीय कोयला क्षेत्र समिति और ऑटोमोबाइल और ट्रैक्टर पैनल के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया। कोयला क्षेत्र में नई रणनीतियां विकसित करने में उनका काफी योगदान रहा जिसमें मे नए और उन्नत मान की तकनीक से कोयला खनन करने से उद्योग को नया आयाम मिला
और उनकी कोयला आयोग रिपोर्ट उद्योग में एक मौलिक दस्तावेज बन कर रह गई। इन वर्षों में, उन्होंने सर राजेंद्रनाथ मुकर्जी की जीवनी भी लिखी।
महिंद्रा एंड महिंद्रा
महिंद्रा एंड महिंद्रा
1946 में, वह बॉम्बे महिंद्रा एंड मोहम्मद में चले आए। उनके 13 साल की अध्यक्षता में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने आपको भारत में एक बड़े औद्योगिक घराने में तब्दील किया। अपने इस शानदार कार्यकाल में वे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, एयर इंडिया और हिंदुस्तान स्टील जैसे अन्य संस्थानों में निर्देशक के रूप में भी कार्य किया
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
J.C. Mahindra Biography at Official Website if Mahindra & Mahindra
J.C. Mahindra and an independent India began their rise together
श्रेणी:महिंद्रा समूह