411 REFERENCE · Wikipedia
तनुजा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तनुजा Tanuja.jpg 1943 09 23 अभिनेत्री
तनुजा (जन्म: 23 सितंबर, 1943) हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री हैं। वह मुखर्जी-समर्थ परिवार का हिस्सा हैं। वह अभिनेत्री शोभना समर्थ और निर्माता कुमारसेन समर्थ की बेटी हैं, और उन्होंने फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से शादी की थी, जिनके साथ उनकी दो बेटियाँ, अभिनेत्री काजोल और तनीशा हैं। दो फिल्मफेयर पुरस्कारों से सम्मानित, तनुजा को हिन्दी फिल्मों में मेमदीदी (1961), चाँद और सूरज (1965), बहारें फिर भी आएंगी (1966), ज्वेल थीफ़ (1967), नई रोशनी (1967), जीने की राह (1969), हाथी मेरे साथी (1971), अनुभव (1971), मेरे जीवन साथी (1972) और दो चोर (1972) जैसी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री तनुजा बीमार, मुंबई के अस्पताल में भर्ती https://khabar.ndtv.com/news/filmy/veteran-actress-tanuja-hospitalised-in-mumbai-757557 18 मार्च 2019 एनडीटीवी इंडिया 23 अप्रैल 2015 https://web.archive.org/web/20190102163054/https://khabar.ndtv.com/news/filmy/veteran-actress-tanuja-hospitalised-in-mumbai-757557 2 जनवरी 2019 dead अभिनेता संजीव कुमार, राजेश खन्ना और धर्मेन्द्र के साथ उनकी जोड़ी 60 के दशक की शुरुआत से लेकर 70 के दशक के अंत तक लोकप्रिय हुआ करती थी।
फिल्मी सफर
उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत अपनी बड़ी बहन नूतन के साथ हमारी बेटी (1950) में बेबी तनुजा के रूप में की।बेटी काजोल ने ऐसे सेलिब्रेट किया मां तनुजा का 75 वां जन्मदिन, देखें तस्वीरें https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-tanuja-birthday-special-and-her-life-journey-and-how-kajol-celebrated-her-birthday-18442777.html 18 मार्च 2019 दैनिक जागरण 24 सितंबर 2018 https://web.archive.org/web/20180925134539/https://www.jagran.com/entertainment/bollywood-tanuja-birthday-special-and-her-life-journey-and-how-kajol-celebrated-her-birthday-18442777.html 25 सितंबर 2018 live वयस्क के रूप में, उन्होंने फिल्म छबीली (1960) से शुरुआत की, जिसका निर्देशन उनकी मां ने किया था, और उनकी बहन नूतन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वह फिल्म जिसने वास्तव में उन्हें वयस्क नायिका के रूप में पहचान दिलाई, वह थी हमारी याद आएगी (1961), जिसे किदार शर्मा ने निर्देशित किया था।
व्यक्तिगत जीवन
तनुजा का जन्म मराठी परिवार में फिल्म निर्माता कुमारसेन समर्थ और अभिनेत्री शोभना समर्थ के यहाँ हुआ था। उनकी तीन बहनें हैं, जिनमें अभिनेत्री नूतन और एक भाई शामिल हैं। उनकी दादी, रतन बाई और मौसी नलिनी जयवंत भी अभिनेत्री थीं। शोभना ने तनुजा और उनकी बड़ी बहन नूतन के लिए पहली फिल्मों का निर्माण किया था। उनकी दो अन्य बहनें हैं; चतुरा, जो कलाकार हैं और रेशमा। उनका भाई जयदीप है। इनमें से कोई भी अभिनय में नहीं आया।
तनुजा ने 1973 में फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी से शादी की।हैप्पी बर्थडे तनुजा https://www.livehindustan.com/photos/lifestyle/happy-birthday-tanuja/67072 18 मार्च 2019 हिन्दुस्तान लाइव 23 सितंबर 2015 अगस्त 2023 InternetArchiveBot दोनों की दो बेटियां हैं, अभिनेत्री काजोल और तनीशा। काजोल ने अभिनेता अजय देवगन से शादी की है। 10 अप्रैल, 2008 को 64 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से शोमू की मृत्यु हो गई। फिल्म निर्माता जॉय और देब उनके जेठ हैं। वह मोहनीश बहल की मौसी और रानी मुखर्जी की ताई हैं।
प्रमुख फिल्में
वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी2004 दीवार रणवीर कुल की पत्नी 2004 ख़ाकी डॉक्टर इकबाल अंसारी की माँ 2003 भूत मिसेज़ खोसला 2002 साथिया शोभना 2002 तुम जियो हज़ार साल 1999 सफारी 1998 मैं सोलह बरस की माल्ती मेहरा 1996 मुकदमा आशा 1994 विवेकानन्द 1994 आतिश बाबा की माँ 1993 इज़्ज़त की रोटी 1993 अंतिम न्याय 1992 दीदार गायत्री सक्सेना 1992 आई लव यू 1990 नेहरू कमला नेहरू 1990 दुश्मन 1990 शानदार 1989 ताकतवर मिसेज़ शर्मा 1989 रखवाला 1989 मेरी ज़बान 1989 घराना 1988 अग्नि अमित की सौतेली माँ 1988 पाप को जला कर राख कर दूँगा मिसेज़ कविता सक्सेना 1988 मेरा मुकद्दर 1987 दिलजला 1987 मर्द की ज़बान 1986 लव 86 लक्ष्मी देवी 1986 अनोखा रिश्ता 1986 सुहागन 1986 जाल शांति एस वर्मा 1986 नसीहत 1986 बेटी लक्ष्मी 1985 ज़बरदस्त महारानी महावती 1985 लवर बॉय माल्ती 1985 होशियार 1984 बॉक्सर सावित्री धर्मा 1984 सोनी महिवाल टुल्ला की पत्नी 1984 यादगार 1984 पेट प्यार और पाप 1984 माटी माँगे खून 1983 लवर्स एलिज़ा 1983 मासूम चंदा 1982 निकाह 1982 प्रेम रोग राज रानी प्रताप सिंह 1982 जॉनी आई लव यू मीरा 1982 खुद्दार सीमा श्रीवास्तव 1981 याराना शीला 1980 बंदिश चंदा 1978 स्वर्ग नर्क राधा 1978 लाल कोठी 1974 अमीर गरीब रेखा 1974 हमशक्ल ललिता 1974 इम्तहान 1972 मोम की गुड़िया 1972 मेरे जीवन साथी 1972 एक बार मुस्कुरा दो माला 1972 दो चोर 1971 अनुभव मीता सेन 1971 प्यार की कहानी कुसुम शर्मा 1971 एक पहेली मारिया 1971 दूर का राही 1971 हाथी मेरे साथी तनुजा 1970 बचपन 1970 प्रिया 1969 जीने की राह राधा राय 1969 पैसा या प्यार 1969 ग़ुस्ताखी माफ़ 1968 सपनों का सौदागर रंजना 1967 ज्वैलथीफ अंजली नाथ 1967 नई रोशनी चित्रा कुमार 1966 दादी माँ 1965 चाँद और सूरज 1964 बेनज़ीर शाहिदा 1963 आज और कल 1952 अंबर
नामांकन और पुरस्कार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:1943 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता
श्रेणी:हिन्दी अभिनेत्री
श्रेणी:भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री