Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमेरिकन फ्रेंड्स सर्विस कमेटी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमेरिकन फ्रेंड्स सर्विस कमिटी (AFSC) एक क्वैकर-स्थापित संगठन है जो संयुक्त राज्य अमेरिका और दुनिया भर में शांति और सामाजिक न्याय के लिए काम करता है। 1947 में इसे शांति के क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। Nobel Peace Prize 1947 https://www.nobelprize.org/prizes/peace/1947/friends-committee/facts/ NobelPrize.org 4 जून 2026इसकी स्थापना 1917 में 'रिलीजियस सोसाइटी ऑफ़ फ्रेंड्स' के अमेरिकी सदस्यों के एक संयुक्त प्रयास के रूप में हुई।इसका उद्येश्य प्रथम विश्व युद्ध के दौरान आम नागरिकों को हुई क्षति में सहायता करना था। History https://afsc.org/history American Friends Service Committee 4 जून 2026 en 25 जुलाई 2022 इसकी स्थापना सरकार से की गई उस अपील के बाद हुई कि उन्हें युद्ध सेवा के विकल्प के तौर पर मानवीय कार्य करने की अनुमति दी जाए। उन्हें फ्रांस के पुनर्निर्माण में सहायता करने का अवसर दिया गया। इतिहास इस संगठन की स्थापना 1917 में संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलिजियस सोसायटी ऑफ फ्रेंडस (क्वेकर समुदाय) के सदस्यों द्वारा की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य उन युवा क्वेकर्स और अन्य लोगों को, जो नैतिक आधार पर युद्ध का विरोध करते थे, युद्धकाल में मानवीय सेवा करने का अवसर प्रदान करना था।Nobel Peace Prize 1947 https://www.nobelprize.org/prizes/peace/1947/friends-committee/history/ NobelPrize.org 4 जून 2026 समय के साथ यह संगठन क्वेकरों की उस मूल मान्यता का प्रतिनिधि बन गया कि "हर व्यक्ति में ईश्वर का अंश विद्यमान है" और प्रेम तथा अहिंसा की शक्ति अंततः युद्ध के कारणों को समाप्त कर सकती है। यद्यपि क्वेकर समुदाय संख्या में छोटा है, फिर भी इस समिति को विभिन्न देशों, जातियों और धर्मों के हजारों लोगों का समर्थन प्राप्त है, जो इसके मानवीय कार्यों में कर्मचारी, स्वयंसेवक, दानदाता और समर्थक के रूप में योगदान देते हैं। इस संगठन ने 1918 के युद्धविराम के बाद यूरोप और सोवियत संघ में राहत कार्यों में अपना योगदान जारी रखा। 1920 के दशक के मध्य तक, AFSC ने अमेरिका में नस्लीय संबंधों, आव्रजन नीति और श्रमिकों की स्थितियों में सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित किया। द्वितीय विश्व युद्ध से पहले और उसके बाद, किसी अन्य संघर्ष को भड़कने से रोकने के उपायों की खोज करने पर भी ज़ोर दिया। सन्दर्भ