411 REFERENCE · Wikipedia
बसई आर्द्रभूमि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बसई आर्द्रभूमि आर्द्रभूमि Black-headed Ibis (8028611832).jpg बसई में काले सिर वाला आइबिस India Haryana#India left हरियाणा, भारत में स्थान 28.461259 N 76.98437 E inline,title देश भारत राज्य क्षेत्र ज़िला हरियाणा उत्तर भारत गुरुग्राम भारतीय मानक समय +5:30 www.haryanaforest.gov.in
बसई आर्द्रभूमि भारत के हरियाणा में गुरुग्राम जिले की गुरुग्राम तहसील के बसई गांव में स्थित है। यह पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं से समृद्ध एक जलाशय है। इसे भारत के महत्वपूर्ण पक्षी और जैव विविधता क्षेत्रों में से एक माना जाता है और संरक्षण की दृष्टि से इसका वैश्विक महत्व है क्योंकि यह कई लुप्तप्राय, संवेदनशील और संकटग्रस्त पक्षी प्रजातियों का आवास है। इस आर्द्रभूमि को बर्डलाइफ इंटरनेशनल द्वारा विश्व स्तर पर एक महत्वपूर्ण पक्षी क्षेत्र के रूप में मान्यता दी गई है।Basai wetlands https://datazone.birdlife.org/site/factsheet/18172-basai-wetlands बर्डलाइफ़ डेटाज़ोन 6 सितम्बर 2026 en बसई आर्द्रभूमि
इसमें प्रवासी पक्षियों और लुप्तप्राय पक्षियों सहित 280 से अधिक प्रजातियों के 20000 पक्षी रहते हैं। इसे अभी तक हरियाणा सरकार द्वारा संरक्षित आर्द्रभूमि घोषित नहीं किया गया है।
अवस्थिति
बसई आर्द्रभूमि देश की राजधानी नई दिल्ली से 40 किलोमीटर से भी कम दूरी पर और हरियाणा राज्य के गुरुग्राम ज़िले में गुरुग्राम शहर से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित है। यह राज्य की राजधानी चण्डीगढ़ से 282 किलोमीटर दूर है और यह हरियाणा में सुल्तानपुर राष्ट्रीय अभ्यारण्य से 8 किलोमीटर दूर स्थित है।Basai wetlands https://www.keybiodiversityareas.org/en/site/factsheet/18172 की बायोडायवर्सिटी एरियाज 6 सितम्बर 2026 बसई आर्द्रभूमि
आर्द्रभूमि
भू-वैज्ञानिक दृष्टि यह आर्द्रभूमि साहिबी नदी के पुराप्रणाल का हिस्सा है जो हरियाणा से होकर दिल्ली तक बहती है।Basai Wetlands https://vushii.com/place.php?name=Basai%20Wetlands वुशी 7 सितम्बर 2026 en बसई आर्द्रभूमि यह उत्तरी भारत की आर्द्रभूमियों की उस श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण पारिस्थितिक कड़ी का काम करता है जिसमें मसानी बैराज और भिण्डावास वन्य अभयारण्य शामिल हैं। यह एक स्थायी और कम गहराई वाला आर्द्रभूमि है जो लगभग 250 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें खुले पानी वाले क्षेत्र, जलकुंभी, घास के मैदान, परती भूमि, मौसमी खेती वाली ज़मीनें और बबूल की कुछ कांटेदार झाड़ियाँ शामिल हैं। कृषि भूमि में चावल, गेहूँ, बजड़ी, ज्वार और सरसों जैसी फसलें मौसम के अनुसार उगाई जाती हैं।
इन्हें भी देखें
भिण्डावास वन्य अभयारण्य
अबूबशहर वन्य अभयारण्य
असोला भट्टी वन्य अभयारण्य
सरस्वती वन्यजीव अभयारण्य
सन्दर्भ
श्रेणी:हरियाणा के संरक्षित क्षेत्र
श्रेणी:आर्द्रभूमि
श्रेणी:भारत के पक्षी अभयारण्य
श्रेणी:गुरुग्राम
श्रेणी:हरियाणा की झीलें
श्रेणी:हरियाणा में राष्ट्रीय उद्यान
श्रेणी:भारत की आर्द्रभूमियाँ
श्रेणी:हरियाणा के वन्य अभयारण्य