Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मीसोआर्कियाई महाकल्प

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मीसोआर्कियाई महाकल्प (Mesoarchean era) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में आर्कियाई इओन (Archean) का एक महाकल्प था, जो आज से 320 करोड़ (यानि 3.2 अरब) वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 280 करोड़ (2.8 अरब) वर्ष पहले अंत हुआ। पृथ्वी पर पाये गये सबसे प्राचीन स्ट्रोमैटोलाइट जीवाश्म इसी युग में उत्पन्न हुए थे। पृथ्वी के वायुमण्डल में कार्बन डाईऑक्साइड की सान्द्रता वर्तमान से कुछ गुना अधिक थी जिस कारण ग्रीनहाउस प्रभाव अधिक शक्तिशाली था। सूरज आज की तुलना में 70% कम कांतिमान था, इसलिए इस ग्रीनहाउस उग्रता के बावजूद तापमान आज से ज़्यादा अधिक नहीं था।Stanley, Steven M (1999). Earth System History. New York: W.H. Freeman and Company. ISBN 0716728826. इस महाकल्प से पहले पेलियोआर्कियाई महाकल्प (Paleoarchean) चल रहा था और इसके बाद नियोआर्कियाई महाकल्प (Neoarchean) आरम्भ हुआ।Bozhko, N. A. (2011). "On Two Types of Supercontinental Cyclicity". Moscow University Geology Bulletin. 66: 313–322. इन्हें भी देखें महाकल्प (भूवैज्ञानिक) आर्कियाई इओन (Archean) स्ट्रोमैटोलाइट सन्दर्भ श्रेणी:आर्कियाई इओन श्रेणी:भूवैज्ञानिक महाकल्प श्रेणी:कम्ब्रियापूर्व महाइओन