411 REFERENCE · Wikipedia
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र Isro logo.gif 150px GSLV-F08 Liftoff 4.jpg जीएसएलवी की लॉन्चिंग 1 अक्टूबर 1971 इसरो भारत सरकार श्रीहरीकोटा, आंध्र प्रदेश, भारत 13 43 12 N 80 13 49 E IN-AP अज्ञात (2008) देखें - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान#बजट इसरो श्रीहरिकोटा मुखपृष्ठ Satish Dhawan Space Centre.jpg 300px
thumb|right|200px|सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का विहंगम दृश्य
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का प्रक्षेपण केंद्र है। यह आंध्र प्रदेश, तिरुपति जिला के श्रीहरीकोटा में स्थित है, इसे 'श्रीहरीकोटा रेंज' या 'श्रीहरीकोटा लाँचिंग रेंज' के नाम से भी जाना जाता है। 2002 में इसरो के पूर्व प्रबंधक और वैज्ञानिक सतीश धवन के मरणोपरांत उनके सम्मान में इसका नाम बदला गया।
प्रक्षेपण यान की असेम्बली के लिए दूसरा भवन
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 12 सितम्बर, 2013 को सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र, श्रीहरिकोटा में प्रक्षेपण यान की असेम्बली के लिए दूसरे भवन के निर्माण की मंजूरी दी। इस पर 363.95 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी, जिसमें सात करोड़ रुपये का खर्च विदेशी मुद्रा में होगा। इस दूसरी बिल्डिंग के उपलब्ध हो जाने से पीएसएलवी और जीएसएलवी की प्रक्षेपण फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी। यह जीएसएलवी एमके-III के एकीकरण के लिए वर्तमान व्हीकल असेम्बली बिल्डिंग को अतिरिक्त सुविधा मुहैया करायेगी। तीसरे प्रक्षेपण पैड तथा भविष्य में सामान्य यान प्रक्षेपण के लिए भी इससे काफी सुविधा मिलेगी। http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=26198 2013 के दौरान अंतरिक्ष विभाग की उपलब्धियाँ पत्र सूचना कार्यालय, भारत सरकार 7 जनवरी 2014 15 जनवरी 2014 https://web.archive.org/web/20140116102427/http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=26198 16 जनवरी 2014
live
लांच पैड
उपग्रह प्रक्षेपण यान लॉन्च पैड
इस लांच पैड से उपग्रह प्रक्षेपण यान और संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान को लांच किया गया था। यह वर्तमान प्रक्षेपण स्थल के दक्षिणी सिरे पर स्थित है। इसे सेवामुक्त कर दिया गया है। शुरू में इसे उपग्रह प्रक्षेपण यान लांच करने के लिए बनाया गया था। लेकिन बाद में इसे संवर्धित उपग्रह प्रक्षेपण यान प्रक्षेपण परिसर के रूप में इस्तेमाल किया गया था।
प्रथम लांच पैड
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र प्रथम लांच पैड
द्वितीय लॉन्च पैड
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र द्वितीय लांच पैड
तृतीय लांच पैड
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र तृतीय लांच पैड
thumb|right|300px|प्रक्षेपण यान की असेम्बली के लिए दूसरा निर्माणाधीन भवन, भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान मार्क 3 के पीछे (बाये)|कड़ी=Special:FilePath/Gslv-mkiii-d1-LP2.jpg
सन्दर्भ
आधिकारिक जालक्षेत्र (अंग्रेजी में)
श्रेणी:भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
श्रेणी:भारत के रॉकेट प्रक्षेपण स्थल