411 REFERENCE · Wikipedia
योकोहामा का बंदरगाह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|350px|योकोहामा
योकोहामा बन्दरगाह जापान के पूर्वी तट पर स्थित नगर एवं बन्दरगाह है जो योकोहामा शहर में है। यह टोकियो के निकट में पड़ता है। सन् १९२३ के भूकंप में यह पूर्णतया नष्ट हो गया था परंतु जापानियों ने परिश्रम करके इसे फिर विकसित कर लिया है। अब यहाँ पर अनेक विशाल भवन तथा जहाजों के ठहरने के लिये अच्छे अच्छे स्थान बन गए हैं। योकोहामा शीतोष्ण अथवा चीन तुल्य जलवायु के प्रदेश में आता है। यह जापान का सबसे बड़ा बंदरगाह होने के साथ ही साथ एक उन्नतिशील औद्योगिक नगर भी है। जापान का अधिकतर विदेशी व्यापार यहीं से होता है। यह टोकियो का भी बंदरगाह है। इस बंदरगाह से होकर देश में बने हुए परिष्कृत माल का निर्यात तथा बाहर से कच्चे माल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का आयात होता है।
श्रेणी:विश्व के प्रमुख बंदरगाह
श्रेणी:जापान के बंदरगाह