411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय युद्धकलाएँ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अगस्त 2015
इस लेख में 'भारतीय युद्धकला' से आशय 'भारतीय उपमहाद्वीप' की युद्धकलाओं से है।
right|thumb|250px|अलंकृत कटार
संस्कृत तथा अन्य भारतीय भाषाओं में युद्धकलाओं के अनेक प्रकार और नाम मिलते हैं-
युद्धकला
आयुध विद्या
वीर विद्या
शस्त्र विद्या
धनुर्वेद
तड़काप्पुक कलै (தற்காப்புக் கலை) -- स्व-रक्षा की कला
भारतीय युद्ध कला में मराठा युद्ध कला बहुत ही प्रसिद्ध युद्ध कलाओं का एक प्रकार है जहाँ मराठाओं की अपनी ही एक विशिष्ट प्रकार की युद्ध नीति होती थी बाद में शिवाजी महाराज ने इसमें बदलाव करते हुए कम से कम सैन्य बल का प्रयोग करते हुए बड़े से बड़े सैन्य बल को परास्त करने के लिए एक युद्ध नीति का विकास किया जिसे गनिमी कावा के नाम से जाना जाता है शिवाजी महाराज द्वारा विकसित की गई गनिमी कावा बहुत ही प्रसिद्ध युद्ध नीति है आज के दौर में मराठाओं के इस युद्ध कला को आधुनिक रूप देते हुए सेल्फ डिफेंस के लिए फाइट साइंस अकेडमी द्वारा चलाया जा रहा है।
भारतीय युद्ध कलाएं केवल आत्मरक्षा या युद्ध तकनीक के लिए नहीं है बल्कि यह शारीरिक फिटनेस मानसिक अनुशासन आध्यात्मिकता और प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों का एक अद्भुत संगम है। भारत का युद्ध कलाओं का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है और माना जाता है कि कई एशियाई युद्ध कलाओं जैसे कुंग फू की जड़े भारत से ही जुड़ी हैं।
केरलम राज्य की कलारिपयट्टु को सभी युद्ध कलाओं की जननी कहा जाता है। यह दुनिया की सबसे पुरानी जीवित युद्ध कलाओं में से एक है। इसमें शारीरिक लचीलापन स्पूर्ति पर बहुत ध्यान दिया जाता है। मल्ल युद्ध दक्षिण उत्तर भारत प्राचीन कुश्ती का रूप जिसमें मुक्केबाजी कुश्ती और मर्म प्रहार शामिल है।
कर्र समु और कट्टि समु (आउध कट्टि द्वारा युद्ध) आंध्र प्रदेश की प्राचीन युद्धकलाएँ हैं।
आज के समय में युद्ध कलाएं ना सिर्फ हमारी संस्कृति धरोहर को जीवित रख रही है बल्कि युवाओं में आत्मरक्षा अनुशासन और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए खेल Sports के रूप में भी पुनर्जीवित हो रही है
इन्हें भी देखें
युद्ध कलाएँ (मार्शल आर्ट्स)
कटार
कलरिपय्याट
लाठी खेला
मल्ल युद्ध
बाहरी कड़ियाँ
चीन में नहीं भारत में ही हुआ था ‘मार्शल आर्ट’ का विकास
श्रेणी:भारतीय कला
श्रेणी:युद्ध शैली
श्रेणी:युद्ध कलाएँ