Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पेरियोडोंटल रोग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|पेरियोडोंटल रोग पेरियोडोंटल रोग को मसूड़ों का रोग भी कहा जाता है। यह एक सूजन वाली स्थिति है जो दांतों के आस-पास के ऊतकों को प्रभावित करती है। इसके शुरुआती चरण को मसूड़ा शोथ कहा जाता है जिसमें मसूड़े सूज और लाल हो जाते हैं और इनमें खून भी आ सकता है।अबाउट पेरियोडोंटल (गम) डिजीज़ https://www.cdc.gov/oral-health/about/gum-periodontal-disease.html सीडीसी 22 जून 2026 en-us 14 अगस्त 2024 इसे दुनिया भर में वयस्कों में दाँतों के झड़ने का मुख्य कारण माना जाता है। इसके अधिक गंभीर रूप को पीरियोडोंटाइटिस कहा जाता है जिसमें मसूड़े दाँत से अलग हो सकते हैं, हड्डी नष्ट हो सकती है और दाँत ढीले हो सकते हैं या गिर सकते हैं। इससे हैलिटोसिस (सांस की दुर्गंध) भी हो सकती है। कारण मसूड़े की सूजन का प्राथमिक कारण खराब या अप्रभावी मौखिक स्वच्छता है जिससे मसूड़ों की रेखा पर कवक संक्रमण और जीवाणु की एक परत जमा हो जाती है जिसे दन्तीय चकत्ता कहा जाता है।जिन्जीवाइटिस https://www.mayoclinic.org/diseases-conditions/gingivitis/symptoms-causes/syc-20354453 मायो क्लिनिक 22 जून 2026 en इसके अन्य कारणों में खराब पोषण और पहले से मौजूद चिकित्सीय समस्याएं जैसे कि मधुमेह शामिल हैं। धूम्रपान एक और कारक है जो सीधे या परोक्ष रूप से पेरियोडोंटाइटिस होने की संभावना को बढ़ाता है। उपचार इसके उपचार में अच्छी मौखिक स्वच्छता और नियमित दांतों की सफाई शामिल है। मौखिक स्वच्छता के लिए रोज़ाना ब्रश करने और दंत-लोमक की सलाह दी जाती है। कुछ मामलों में प्रतिजैविक या दन्तचिकित्सा की सलाह दी जा सकती है।गम डिजीज़ https://www.nhs.uk/conditions/gum-disease/ nhs.uk 22 जून 2026 en 3 अक्टूबर 2018 नैदानिक जाँच से पता चलता है कि धूम्रपान छोड़ने और आहार में परिवर्तन करने से पीरियोडॉन्टल स्वास्थ्य में सुधार होता है। इन्हें भी देखें मौखिक स्वच्छता दन्तचिकित्सा सन्दर्भ श्रेणी:स्वास्थ्य श्रेणी:दंत चिकित्सा