411 REFERENCE · Wikipedia
जलवाष्प
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जलवाष्प अथवा जल वाष्प पानी की गैसीय अवस्था है और अन्य अवस्थाओं के विपरीत अदृश्य होती है। पृथ्वी के वायुमण्डल में इसकी मात्रा लगातार परिवर्तनशील होती है। द्रव अवस्था में स्थित पानी से जलवाष्प का निर्माण क्वथन अथवा वाष्पीकरण के द्वारा होता रहता है और संघनन द्वारा जलवाष्प द्रव अवस्था में भी परिवर्तित होती रहती है। बर्फ़ से इसका निर्माण ऊर्ध्वपातन की प्रक्रिया द्वारा होता है।
इन्हें भी देखें
भाप (Steam)
आर्द्रता
जल चक्र
जल विज्ञान
सन्दर्भ
श्रेणी:वायुमण्डल
श्रेणी:आर्द्रता
श्रेणी:जलवायु विज्ञान