Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

रेडॉक्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मई 2025 रेडॉक्स (Redox ; 'Reduction and Oxidation' का लघुकृत रूप) वह अभिक्रियाएँ जिसमें ऑक्सीकरण (Oxidation) एवं अपचयन (Reduction) दोनों साथ साथ होती हैं रिडॉक्स (रेडॉक्स) अभिक्रिया कहलाती हैं। रिडॉक्स अभिक्रिया के अन्तर्गत वे सब रासायनिक अभिक्रियाएँ सम्मिलित हैं जिनमें परमाणुओं के आक्सीकरण अवस्थाएँ बदल जातीं हैं। सामान्यतः रेडॉक्स अभिक्रियाओं के अभिकारकों के परमाणुओं के बीच इलेक्ट्रानों का आदान-प्रदान होता है। कभी भी आक्सीकरण या अपचयन अभिक्रिया अकेले नहीं होती। दोनो साथ-साथ होतीं हैं। एक ही अभिक्रिया में यदि किसी चीज का आक्सीकरण होता है तो किसी दूसरी का अपचयन होता है। इसीलिये इनको अलग-अलग न पढ़के एकसाथ पढ़ा जाये तो दोनों को मिलाकर 'रेडॉक्स' कहते हैं। परिभाषा वह अभिक्रिया जिसमें एक क्रियाकारक का ऑक्सीकरण होता है, एवं दूसरे क्रियाकारक का अपचयन होता है । रेडाॅक्स अभिक्रिया कहलाती है । उदाहरण CuSO4 + Zn → ZnSO4+ Cu (यहाँ Zn तथा ZnSO4 का ऑक्सीकरण तथा CuSO4 तथा Cu का अपचयन हो रहा है ।) उदा. Fe2O3 + 3CO → 2Fe + 3CO2 (यहाँ Fe2O3 तथा 2Fe का अपचयन एवं 3CO तथा 3CO2 का आक्सीकरण हो रहा है।) इन्हें भी देखें ऑक्सीकरण संख्या सन्दर्भ श्रेणी:रसायन शास्त्र श्रेणी:रासायनिक अभिक्रियाएँ श्रेणी:मृदा रसायनिकी