411 REFERENCE · Wikipedia
दिव्या एस अय्यर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिव्या सेशा अय्यर (जन्म 16 अक्टूबर 1984) एक भारतीय नौकरशाह, चिकित्सक, संपादक और लेखक हैं जो केरल में भारतीय प्रशासनिक सेवा का हिस्सा हैं। वह पठानमथिट्टा की वर्तमान जिला कलेक्टर हैं। वह महात्मा गांधी नरेगा की मिशन निदेशक थीं।
== प्रारंभिक जीवन और शिक्षा ==
अय्यर का जन्म 16 अक्टूबर 1984 को हुआ था। वह तिरुवनंतपुरम, केरल की रहने वाली हैं। वह शेषा अय्यर की बड़ी बेटी हैं, जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, और भगवती अम्मल, स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर के कर्मचारी हैं।
अय्यर ने अपनी स्कूली शिक्षा होली एंजेल कॉन्वेंट त्रिवेंद्रम में की। उन्होंने केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एक्जामिनेशन द्वारा आयोजित एसएसएलसी परीक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उन्होंने सेंट थॉमस सेंट्रल स्कूल, त्रिवेंद्रम से 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद उन्होंने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लोर से चिकित्सा की डिग्री प्राप्त की।
== आजीविका ==
अय्यर ने अपना सिविल सेवा करियर शुरू करने से पहले एक डॉक्टर थीं और चिकित्सा करती थी। वह 2014 में आईएएस में शामिल हुईं और त्रिवेंद्रम के उप-कलेक्टर बनने से पहले कोट्टायम में सहायक कलेक्टर थीं।
2016 में, चुनाव आयोग के तहत व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी (SVEEP) के नोडल अधिकारी और कोट्टायम में सहायक कलेक्टर के रूप में, अय्यर ने मतदाता मतदान में सुधार करने में मदद करने के लिए एक आदर्श वाक्य "मेरा वोट मेरा भविष्य" के साथ एक मतदाता जागरूकता अभियान छेडा। 2016 में, उन्होंने मतदान के अधिकारों के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने और मतदान को प्रोत्साहित करने के लिए 'वायरल थम्बिल नम्मुदे भावी' एक गीत भी लिखा और गाया, जिसे जिला कलेक्टर द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया था।
2018 में, अय्यर को स्थानीय स्वशासन विभाग में उप-कलेक्टर के रूप में उनकी भूमिका से पदोन्नति करके उप सचिव के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया था।
== महात्मा गांधी नरेगा के मिशन निदेशक ==
अय्यर ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के मिशन निदेशक के रूप में कार्य किया था। इस भूमिका में, उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान #BreakTheChain जागरूकता अभियान में उनकी प्रमुख भूमिका के कारण, 2020 के केरल इनसाइडर मे 50 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक नामित किया गया था।
== जिला कलेक्टर ==
12 जुलाई 2021 को, अय्यर पठानमथिट्टा के 36वें जिला कलेक्टर बनी। अगस्त 2021 में, उन्होने कहा कि वह कोविड-19 महामारी को संबोधित करने के उपायों के साथ-साथ जिले के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाले उपायों को जारी रखने की योजना बना रही है।
2021 में, दशकों के विरोध के बाद कोन्नी में किसानों को टाइटल डीड देने के राज्य सरकार के फैसले के बाद, अय्यर ने डीड बांटने की प्रक्रिया के हिस्से के रूप में वन विभाग के अधिकारियों के साथ एक रिपोर्ट तैयार की और जमा की।
दिसंबर 2021 में, अय्यर ने केरल के पठानमथिट्टा जिले के रन्नी में सरकारी आदिवासी एलपी स्कूल अट्टाथोडु के छात्रों को स्कूल वर्दी वितरित की।
2021 और 2022 में, अय्यर और जिला पुलिस प्रमुख आर निशान्थिनी ने वार्षिक सबरीमाला तीर्थयात्रा के समन्वय में मदद की, और मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास नहीं किया।
दिव्या ने एम जी यूनिवर्सिटी यूनियन आर्ट्स फेस्टिवल के हिस्से के रूप में आयोजित फ्लैश मॉब में भाग लेकर कैथोलिकेट कॉलेज के छात्रों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
== व्यक्तिगत जीवन ==
30 जून 2017 को, अय्यर ने कांग्रेस विधायक के. एस. सबरीनाधन जो अरुविक्कारा निर्वाचन क्षेत्र, का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुमारकोविल, थुकले के एक मंदिर में, जो कन्याकुमारी जिला में हे शादी कर ली। वह् केरल में पहले एमएलए-आईएएस युगल बने। 9 मार्च 2019 को उन्होने एक बच्चे को जन्म दिया।
जी कार्तिकेयन, पूर्व मंत्री और केरल विधान सभा के अध्यक्ष उनके ससुर हैं।
== संदर्भ ==