411 REFERENCE · Wikipedia
हिस्ट्री (टीवी चैनल)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
History History (2021).svg 200px "History Made Every Day" 1995 1 1 A&E Television Networks The History Channel (1995–2008) New York City, New York, U.S. 480i (SDTV)720p (HDTV) History InternationalA&E NetworkBiography Channel Military History ChannelHistory en EspañolCrime & Investigation Network www.History.com Selective TV Inc.(Alexandria, MN) K52DZ (Channel 52) DirecTV Channel 269 (SD/HD)Channel 1269 (VOD) Dish Network Channel 120 (SD/HD) DStv Channel 254 Astro (Malaysia) Channel 555 (SD)Channel 575 (HD) Available on most American cable systems Check local listings for details AT&T U-verse Channel 270 (SD)Channel 1270 (HD)
हिस्ट्री, जिसे पूर्व में द हिस्ट्री चैनल के नाम से जाना जाता था, एक अंतर्राष्ट्रीय सैटलाईट और केबल टीवी चैनल है जो ब्ल्यू कॉलर अमेरिकाना, गुप्त रहस्यों, सनसनीखेज खबरों वाले कार्यक्रम, स्युडोवैज्ञानिक और अपसामान्य घटनाओं वाले कार्यक्रमों का प्रसारण करता है। व्याख्या और टिप्पणियां प्रायः इतिहासकारों, विद्वानों, लेखकों, गूढ़ तथ्यों का अध्ययन करने वाले विद्वानों, ज्योतिषी और बाइबिल संबंधी विद्वानों द्वारा दी जाती हैं- साथ ही साथ गवाहों और/या उनके परिवारों एवम अनेकों ऐतिहासिक घटनाओं और व्यक्तियों के साथ साक्षात्कार और घटना का पुनः अभिनय प्रस्तुत किया जाता है।
क्या आप पुरानी पुरानी लिटरेचर खरीदना चाहते हैं हमारे पास 125 सीसी विनर साल पुराना उपलब्ध है एक बार संपर्क अवश्य करें रवि राय ललितपुर संपर्क 8604658100
इतिहास
हिस्ट्री चैनल का आरम्भ 1 जनवरी 1995 को किया गया था। विनफ्रे, ली https://web.archive.org/web/20121105164244/http://www.highbeam.com/doc/1G1-16041231.html 5 नवंबर 2012 ."गोल्फ चैनल टीस ऑफ़ ट्यूजडे, जौयनिंग हिस्ट्री चैनल एज न्यू केबल फेयर" https://web.archive.org/web/20121105164244/http://www.highbeam.com/doc/1G1-16041231.html 5 नवंबर 2012 , नाइट रीडर/ट्रिब्यून न्यूज सर्विस, 16 जनवरी 1995. हाईबीम (HighBeam) रिसर्च से 28 फ़रवरी 2011 को पुनःप्राप्त. इस चैनल के स्वामित्व अधिकार ए एंड ई (A&E) टेलीविज़न नेटवर्क्स के पास हैं, जो हर्स्ट कारपोरेशन, डिज़्नी-एबीसी टेलीविज़न ग्रुप (द वॉल्ट डिज्नी कम्पनी) और एनबीसी यूनिवर्सल (जनरल इलेक्ट्रिक),http://www.aetn.com/about.html एबाउट एईटीएन AETN.com 2007-08-04 https://web.archive.org/web/20070809221814/http://www.aetn.com/about.html 9 अगस्त 2007 dead का संयुक्त उद्यम है, यह संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यू जीलैंड, पुर्तगाल, आयरलैंड, इजरायल, स्पेन, पोलैंड, इटली, तुर्की, द नीदरलैंड्स, बेल्जियम, रोमानिया और लैटिन अमेरिका में भिन्न-भिन्न रूपों में कार्य कर रहा है। 21 नवम्बर 2008 तक स्टार टीवी (STAR TV) और एइटीएन (AETN) इंटरनैशनल के मध्य एक सौदे के अंतर्गत दक्षिण एशिया में भी इसका नेटवर्क उपलब्ध था। संयुक्त राज्य अमेरिका में चैनल लगातार प्राइम टाइम की रेटिंग दे रहा था जो स्वयं ए एंड ई (A&E) नेटवर्क से तुलनीय या उच्च था। जनवरी 2009
16 फ़रवरी 2008 को, प्रमुख अमेरिकी नेटवर्क पर इसके एक नए प्रतीक चिन्ह का पदार्पण किया गया। इस प्रतीक चिन्ह में इनके ट्रेडमार्क "H" अक्षर को पूर्ववत ही रखा गया है, बायीं ओर का त्रिभुज वाला आकार विज्ञापनों और कार्यक्रम के दौरान एनीमेशन और फ्लाई आउट के लिए प्ले बटन के रूप में कार्य करता है। 20 मार्च 2008 को, द हिस्ट्री चैनल ने अपने नाम में से "द" और "चैनल" को हटा दिया जिससे यह सिर्फ "हिस्ट्री" रह गया।इंटरनैशनल हेराल्ड ट्रिब्यून टेलीविजन के द हिस्ट्री चैनल ने 'द' और 'चैनल' अपने नाम से हटा दिया और केवल हिस्ट्री रखा 20 मार्च 2008
कार्यक्रम
List of programs broadcast by History (TV channel)
इसके कार्यक्रम कालों और विषयों की विस्तृत श्रृंखला को आच्छादित करते हैं, जबकि इन्हीं विषयों को एक ही विषय-वस्तु आधारित साप्ताहिक कार्यक्रम और रोजाना प्रसारित होने वाले लम्बे कार्यक्रमों के रूप में व्यवस्थित किया जाता है। यह चैनल 80 मिलियन से भी ज्यादा घरों में देखा जाता है। इसके विषयों में इतिहास, मध्यकालीन इतिहास, 19वीं, 20वीं और 21वीं शताब्दियां, आधुनिक प्रौद्योगिकी, ऐतिहासिक जीवनियां, अभौतिक विषय और आपदा परिदृश्य आदि शामिल होते हैं; इनमे से अधिकांश वृत्तचित्र एडवर्ड हेर्रमैन द्वारा वर्णित होते हैं। कई कार्यक्रम समकालीन संस्कृतियों और प्रौद्योगिकियों की भूतकाल से तुलना करते हैं, जबकि कुछ कार्यक्रम अधिक गोपनीय विषयों पर केन्द्रित होते हैं जैसे कुमंत्रणा सिद्धांत, धार्मिक विवेचना, यूएफओ (UFO) से सम्बंधित अफवाहें या रियैलिटी टेलीविज़न. द हिस्ट्री चैनल एक सामूहिक कार्यक्रम सेव आवर हिस्ट्री का भी नेतृत्व करता है, जो इतिहास और ऐतिहासिक स्थलों तथा शिल्पकृतियों के संरक्षण के लिए समर्पित है, यह विचारधारा में नैशनल ट्रस्ट फॉर हिस्टॉरिक प्रिज़र्वेशन के सामान ही है किन्तु यह दोनों अलग-अलग हैं।October 2010
आलोचना और मूल्यांकन
प्रायः उपहास में हिस्ट्री चैनल की ओर "द हिटलर चैनल" के नाम से भी संकेत किया जाता था,मार्क स्कोन द्वारा "ऑल हिटलर, ऑल द टाइम" https://web.archive.org/web/20090715061211/http://archive.salon.com/may97/media/media970508.html 15 जुलाई 2009 (सैलून, 8 मई 1997). ऐसा इसके द्वारा विश्व युद्ध II की व्यापक कवरेज़ करने के कारण कहा जाता था। हाल ही में, इसके अधिकांश सैन्य विषय-वस्तु आधारित कार्यक्रम इसकी उप-निगमित संस्था में स्थानांतरित कर दिए गए हैं, जिसका नाम मिलेट्री हिस्ट्री है और अब इस नेटवर्क के प्रोग्राम इतिहास के विषयों की विविध श्रृंखला और परिकल्पित भविष्य संबंधी घटनाओं से सम्बंधित कार्यक्रमों का प्रसारण करते हैं।
इस संयुक्त राज्य आधारित नेटवर्क की आलोचना इसलिए भी हुई है कि यह अपनी अधिकांश कवरेज़ विशेषतः पश्चिमी विश्व और संयुक्त राज्य अमेरिका से सम्बंधित ऐतिहासिक विषयों पर ही करता है (हालांकि, इसका अन्य उप निगमित नेटवर्क, हिस्ट्री इंटरनैशनल संयुक्त राज्य अमेरिका से बहार भी व्यापक स्तर पर ऐतिहासिक विषयों की कवरेज़ करती है).http://www.channel4.com/history/microsites/H/history/guide03/explore1.html Time traveler's guide to the Roman Empire Channel4.com The History Channel:
The website of the American cable channel has a bias towards American history, as evidenced by Extreme History with Roger Daltrey 2007-08-04 https://web.archive.org/web/20091230162415/http://www.channel4.com/history/microsites/H/history/guide03/explore1.html 30 दिसंबर 2009 live
संयुक्त राज्य आधारित इसके नेटवर्क की प्राचीन या मध्ययुगीन काल के विपरीत अपेक्षाकृत हालिया इतिहास पर ही केन्द्रित होने के कारण भी आलोचना की गयी है। June 2009
स्टैनले कट्नर ने भी सन 2003 में विवादित श्रृंखला द मेन हू किल्ड केनेडी के प्रसारण के लिए इस नेटवर्क की आलोचना की थी; कट्नर उन तीन इतिहासकारों में से एक थे जिन्हें इस वृत्तचित्र की समीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिसे चैनल ने अपना मानाने से इनकार कर दिया और फिर इसका प्रसारण कभी नहीं हुआ। http://hnn.us/articles/4504.html Why the History Channel Had to Apologize for the Documentary that Blamed LBJ for JFK's Murder Stanley Kutner History News Network 2004-07-04 2007-08-04 The History Channel has made a start in the right direction as it has totally disavowed the program and publicly promised it never will be shown again. https://web.archive.org/web/20110830105854/http://hnn.us/articles/4504.html 30 अगस्त 2011 live दूसरी ओर, मॉडर्न मार्वल्स जैसे कार्यक्रम अपने द्वारा प्रस्तुत जानकारी की विस्तृत सूचना और उसकी मनोरंजक प्रस्तुति के लिए सराहे गए हैं। http://www.dvdtalk.com/reviews/read.php?ID=28158 Modern Marvels: Technology Scott Weinberg DVD Talk 2007-05-29 2007-08-04 If you're trying to throw your kids a little education, but in a fast-paced and colorful presentation, these "Modern Marvels" series come pretty highly recommended. Then again, I'm a mid-30s guy and I'm learning tons of new stuff from these programs. 29 जुलाई 2012 https://archive.today/20120729141847/http://www.dvdtalk.com/reviews/read.php?ID=28158 dead
इस नेटवर्क की कुछ श्रृंखलाएं, जैसे आइस रोड ट्रकर्स, एक्स मेन और पॉन स्टार्स ने संयुक्त राज्य में रिकॉर्ड रेटिंग अर्जित की है, जबकि श्रृंखला की गैर-ऐतिहासिक प्रकृति के लिए इसकी आलोचना भी की गयी है। आलोचकों का यह तर्क है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों में ऐतिहासिक मूल्य का सर्वथा अभाव था। http://www.realitytvworld.com/news/ice-road-truckers-debut-sets-history-channel-ratings-records-5383.php 'Ice Road Truckers' debut sets The History Channel ratings records Steve Rogers and Christopher Rocchio 2007-06-20 Reality TV World 2007-11-17 https://web.archive.org/web/20110519054420/http://www.realitytvworld.com/news/ice-road-truckers-debut-sets-history-channel-ratings-records-5383.php 19 मई 2011 live
अन्य मीडिया
डीवीडी (DVD)
द अननोन हिटलर डीवीडी संग्रह,द हिस्ट्री चैनल ऑनलाइन स्टोर: द अंनोन हिटलर डीवीडी (DVD) कलेक्शन https://web.archive.org/web/20071106023116/http://store.aetv.com/html/product/index.jhtml?id=76782 6 नवंबर 2007 जिसमे हिटलर एंड द औकल्ट भी शामिल है
डॉगफाइट: सीज़न 1 डीवीडी सेट
द ग्रेट डिप्रेशन डीवीडी संग्रह
वीडियो गेम्स
द हिस्ट्री चैनल: ग्रेट बैटल्स ऑफ रोम
The History Channel: Civil War – A Nation Divided
' द हिस्ट्री चैनल: शूटआउट! - द गेम'
The Game द हिस्ट्री चैनल: डॉगफाइट - द गेम'
The History Channel: Battle for the Pacific
History Civil War: Secret Missions
द हिस्ट्री चैनल: लॉस्ट वर्ल्ड
द हिस्ट्री चैनल: बैटल ऑफ ब्रिटेन 1940
द हिस्ट्री चैनल: क्रुसेड्स - क्वेस्ट फॉर पावर
द हिस्ट्री चैनल: अलामो - फाईट फॉर इन्डिपेंडेंस
द हिस्ट्री चैनल: सिविल वार - ग्रेट बैटल्स
द हिस्ट्री चैनल: डिगिंग फॉर ट्रुथ
द हिस्ट्री चैनल की एक वेबसाइट www.history.com, भी है जो अन्य कई विशेषताओं के साथ-साथ अनेकों सन्देश मंचों का कार्य भी देखती है जिसमे हिस्ट्री ऑफ क्रिस्चियेनिटी, WWII, द सिविल वार, ऑपरेशन इराकी फ्रीडम और करेंट इवेंट्स आदि शामिल हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय
कनाडा
हिस्ट्री को कई बार गलती से, एक ऐसी ही स्वतंत्र स्वामित्व वाली, कनाडा की सेवा, हिस्ट्री टेलिविज़न''' समझ लिया जाता है। वास्तव में, वाक्यांश "नॉट अवेलेबल इन कनाडा" इस चैनल के शुरुआती वर्षों में इसके लिए वस्तुतः एक नारा बन गया था, ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि कनाडाई सिस्टम में आयातित अमेरिकी चैनलों के विज्ञापनों में इसका प्रयोग किया गया था, जैसे ऐ एंड ई (A&E) (जो कनाडा में उपलब्ध है)।
एशिया
History (South East Asian TV channel)
द हिस्ट्री चैनल ने भारत में अपना प्रसारण 2003 के अंत में शुरू कर दिया था जिसमें न्यूज़ कोर्प'स स्टार (STAR) इसके बिक्री साझेदार के रूप में थे, 21 नवम्बर 2008 तक इसका प्रबंधन नैशनल जियोग्रैफिक द्वारा किया जा रहा था। http://www.indiantelevision.com/interviews/y2k3/executive/zubin.htm Indiantelevision.com's interview with NGC India managing director (South Asia) Zubin Jehanbux Gandevia 2003-12-20 2007-10-15 Indiantelevision.com https://web.archive.org/web/20110604034505/http://www.indiantelevision.com/interviews/y2k3/executive/zubin.htm 4 जून 2011 live 21 नवम्बर 2008 को द हिस्ट्री चैनल इण्डिया बंद हो गया और इसका स्थान फॉक्स हिस्ट्री एंड इंटरटेनमेंट ने ले लिया, जो भारत में उपलब्ध फॉक्स नेटवर्क का पहला चैनल था। एइटीएन (AETN) और एस्ट्रो ऑल एशिया नेटवर्क्स का एक संयुक्त उद्यम सिंगापुर, हांगकांग, थाईलैंड, फिलिपीन्स, मलेशिया, इंडोनेशिया, वियतनाम और ब्रुनेई में 2007 के दूसरे या तीसरे तिमाही में द हिस्ट्री चैनल की शुरुआत करने वाला है और चीन और ताइवान में इसकी शुरुआत वर्ष के अंत तक होगी। http://www.aetninternational.com/news.jsp?id=17683138 A&E Television Networks & Astro Form Joint Venture 2007-04-16 2007-06-08 https://web.archive.org/web/20070522150853/http://www.aetninternational.com/news.jsp?id=17683138 22 मई 2007 deadhttp://www.aetninternational.com/news.jsp?id=9992256 The History Channel Expands Through Asia 2003-02-10 2007-06-16 https://web.archive.org/web/20060106090500/http://www.aetninternational.com/news.jsp?id=9992256 6 जनवरी 2006 dead कुछ अन्य एशियाई देश जैसे कि इसरायल और जापान में इस नेटवर्क का अपना संस्करण है। जापान, दक्षिण कोरिया और फिलिपीन्स के बाद, 1 सितम्बर 2008 को सिंगापुर और हांगकांग में हिस्ट्री चैनल एशिया की आधिकारिक शुरुआत कर दी गयी। कोरिया में स्काईलाइफ पर हिस्ट्री एचडी चैनल आरम्भ हुआ https://web.archive.org/web/20110714064859/http://www.medianewsline.com/news/146/ARTICLE/4477/2009-05-05.html 14 जुलाई 2011 www.medianewsline.com के माध्यम से पुनःप्राप्त 05-05-2009जापान में हिस्ट्री एचडी चैनल आरम्भ हुआ https://web.archive.org/web/20090425123121/http://www.aetninternational.com/news.jsp?id=35534805 25 अप्रैल 2009 www.aetninternational.com के माध्यम से पुनःप्राप्त 30-09-2008फिलीपींस स्काईकेबल पर हिस्ट्री चैनल एशिया एचडी आरम्भ हुआ https://web.archive.org/web/20090511150702/http://www.skycable.com/packages.aspx?id=11&pkg=HD&pg=Description&subid=1&cid=40 11 मई 2009 www.skycable.com के माध्यम से पुनःप्राप्त 09-06-2009सिंगापुर और हांगकांग में द हिस्ट्री चैनल एचडी आरम्भ हुआ https://web.archive.org/web/20090130063424/http://www.aetninternational.com/news.jsp?id=35483863 30 जनवरी 2009 www.aetninternational.com के माध्यम से पुनःप्राप्त 26-08-2008
स्कैन्डीनेविया
सितम्बर 1997 में एक स्कैंडीनेवियन संस्करण की शुरुआत की गयी थी, जो प्रतिदिन एक एनालॉग वायासैट प्लेटफॉर्म से शुरुआत में 3 घंटे और बाद में 4 घंटे प्रसारित होता था। शुरुआत में यह टीवी1000 (TV1000) सिनेमा के साथ समय की साझेदारी करता था, बाद में इसे स्वीडेन के टीवी8 (TV8) चैनल में स्थानांतरित कर नवम्बर 2004 तक इसका प्रसारण जारी रखा गया, नवम्बर 2004 में वायासैट ने नौर्डिक क्षेत्र में अपना स्वयं का हिस्ट्री चैनल, वायासैट हिस्ट्री, शुरू कर दिया और द हिस्ट्री चैनल को बंद कर दिया। 1 फ़रवरी 2007 को, द हिस्ट्री चैनल डेनमार्क, नौर्वे, फिनलैंड और स्वीडेन में तब फिर से चालू कर दिया गया जब इसका ब्रिटेन वाला संस्करण कैनल डिजिटल सैटलाइट प्लेटफॉर्म पर एक स्वतंत्र चैनल के रूप में प्रसारित होने लगा।October 2010
1 फ़रवरी 2007 को हिस्ट्री चैनल कैनल डिजिटल डीटीएच (DTH) सैटलाइट पॅकेज पर नौर्वे, स्वीडेन, डेनमार्क और फिन लैंड के दर्शकों के लिए शुरू किया गया। यह चैनल, हिस्ट्री चैनल यूके, जो ऐ एंड ई (A&E) का बीस्काईबी (BskyB) के साथ संयुक्त उद्यम है, के द्वारा शुरू किया जा रहा है। हालांकि यह अंग्रेजी में प्रसारित होगा, किन्तु फिर भी यह चैनल यूके संस्करण से अलग समय पर दिखाया जायेगा. उप-सहारा अफ्रीका और ग्रीस में पहले से ही इस द हिस्ट्री चैनल के अलग-अलग संस्करण हैं। द बायोग्राफी चैनल और क्राइम एंड इन्वेस्टिगेशन नेटवर्क भी नौर्डिक बाज़ार में उतारे जाने वाले हैं। October 2010
लैटिन अमेरिका
लैटिन अमेरिका n संस्करण 2001 में शुरू किया गया था। लैतिम अमेरिकी संस्करण की शुरुआत 2001 में की गयी थी। इसका स्वामित्व ऐ एंड ई (A&E) नेटवर्क के पास है और इस क्षेत्र में यह एचबीओ (HBO) लैटिन अमेरिका ग्रुप द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह संयुक्त राज्य के संस्करण वाले कार्यक्रमों का ही प्रसारण करता है, जो स्पैनिश लिखित भाषांतर के साथ स्पैनिश या अंग्रेजी में अनुवादित होते हैं। यह स्पैनिश में कुछ स्थानीय कार्यक्रमों के विकास में भी संलग्न है जो एल.ए. (L.A.) देशों हेतु और उन्ही के द्वारा बनाये जाते हैं। समस्त लैटिन अमेरिकी कार्यक्रम टॉम गोल्डेन और डिस्कवरी चैनल के पर्यवेक्षण में हैं, डिस्कवरी चैनल लैटिन अमेरिकी प्रसारण के लिए एचबीओ (HBO) के लैटिन अमेरिका ग्रुप का प्रयोग करता है और टॉम गोल्डेन ए एंड ई (A&E) टेलिविज़ंस में अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों के विशेष निर्माता हैं। October 2010
इन्हें भी देखें
एक और ई टेलीविजन नेटवर्क
जीवनी चैनल
हिस्ट्री इंटरनैशनल
द हिस्ट्री चैनल (भारत)
हिस्ट्री (ऑस्ट्रेलियाई टेलीविजन चैनल)
मिलिट्री हिस्ट्री चैनल
डाइरेकटीवी (DirecTV) चैनलों की सूची
डिश नेटवर्क चैनलों की सूची
वृत्तचित्र चैनलों की सूची
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
हिस्ट्री आधिकारिक साइट
डॉ॰ अन्ना केई - इतिहासकार और हिस्ट्री चैनल के प्रस्तुतकर्ता
हिस्ट्री ब्रिटेन
हिस्ट्री इटली
द हिस्ट्री चैनल ऑस्ट्रेलिया
हिस्ट्री एशिया
द हिस्ट्री चैनल भारत
कनाल डे हिसटोरिया (हिस्ट्री स्पेन)
कनाल डे हिसटोरिया (हिस्ट्री पुर्तगाल)
द हिस्ट्री चैनल न्यूजीलैंड
हिस्ट्री लैटिन अमेरिका
हिस्ट्री ब्राजील
द हिस्ट्री चैनल अराउंड द वर्ल्ड
द हिस्ट्री चैनल जर्मनी
द हिस्ट्री चैनल अंतर्राष्ट्रीय
सेव आवर हिस्ट्री
मिडियालाइफमैगज़ीन (MediaLifeMagazine) वेबसाइट (केबल नेटवर्क रेटिंग के स्रोत)
श्रेणी:एएंडई टेलीविजन नेटवर्क
श्रेणी:1995 में टेलीविजन चैनल और स्टेशनों की स्थापना
श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका में अंग्रेजी भाषा के टेलीविजन स्टेशन