411 REFERENCE · Wikipedia
कोटा फैक्टरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ड्रामा हास्यास्पद सौरभ खन्ना अरुणाभ कुमार राघव सुबबू प्रतिश मेहता Kota_Factory_2_poster.jpg तमोजित दास मयूर मोरे रंजन राज आलम खान जितेंद्र कुमार रेवथी पिल्लई ऊर्वी सिंह एहसास चन्ना कार्थिक राओ सिमरन हूरा समीर सक्सेना जेरिन पौल गौरव गोपाल झा 30—45 मिनट द वाइरल फीवर द वाइरल फीवरयूट्यूब(सीजन 1) नेटफ्लिक्स(सीजन 2-3) yes 2019 04 16 yes 2024 06 20 3 15 भारत हिन्दी
कोटा फैक्ट्री एक हिंदी भाषा की भारतीय वेब सीरीज है, जिसका निर्देशन राघव सुब्बू ने द वायरल फीवर के लिए किया है।https://www.bbc.com/hindi/india-48450114 'कभी कोटा केवल शहर हुआ करता था आज 'कोटा फैक्ट्री' है' बीबीसी हिन्दी २९ मई २०१९ नूतन यह श्रृंखला 16 अप्रैल 2019 को एक साथ टीवीएफ प्ले और यूट्यूब पर प्रसारित हुई। यह भारत में पहली ब्लैक एंड व्हाइट वेब श्रृंखला भी है। यह शो 16 वर्षीय वैभव के जीवन की कहानी बताता है, जो इटारसी से कोटा जाता है। यह वेब श्रृंखला कोटा शहर में छात्रों के जीवन, और वैभव के आईआईटी में जाने के प्रयासों को दर्शाता है। कोटा, राजस्थान का एक छोटा शहर अपने कोचिंग संस्थानों के लिए जाना जाता है, जहां छात्र विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए पूरे भारत से आते हैं।https://www.amarujala.com/entertainment/movie-review/review-of-tvf-web-series-kota-factory Web Series Review: कॉम्पिटिशन का हर काला और सफेद दिखाती टीवीएफ की 'कोटा फैक्ट्री' अमर उजाला २ मई २०१९ 26 अप्रैल 2020 https://web.archive.org/web/20190608115048/https://www.amarujala.com/amp/entertainment/movie-review/review-of-tvf-web-series-kota-factory 8 जून 2019 live शो के निर्माता सौरभ खन्ना का कहना है कि कोटा फैक्ट्री के माध्यम से उनका उद्देश्य कोटा और आईआईटी की तैयारी के बारे में परिप्रेक्ष्य को बदलना है जो उन्हें लगता है कि, हमेशा एक पक्षीय रहा है कि किस तरह शिक्षा प्राप्त करने हेतु छात्रों को मानसिक तनाव के साथ संघर्ष करना पड़ता है।
कलाकार
मुख्य पात्र
मयूर मोरे - वैभव पांडे
रंजन राज - बालमुकुंद मीणा
आलम खान - उदय गुप्ता
जितेंद्र कुमार - जीतू भैया
एहसास चन्ना - शिवांगी राणावत
रेवती पिल्लई - वर्तिका रतावल
उर्वी सिंह - मीनल पारेख
विषय-वस्तु
कोटा फैक्ट्री ने इंजीनियरिंग के इच्छुक छात्रों के जीवन से प्रेरणा प्राप्त की, जो आईआईटी प्रवेश परीक्षा को पास करने के लिए कोटा में कोचिंग संस्थान में शामिल होते हैं। यह प्लॉट 2009 की फिल्म 3 इडियट्स, वेब सीरीज लाखों में एक और डॉक्यू-ड्रामा एन इंजीनियर्स ड्रीम के समान पाया गया है लेकिन, ब्रिटिश पत्रिका द वायर के तानुल ठाकुर, समान विषय पर आधारित फीचर फिल्मों की तुलना में श्रृंखला के यथार्थवादी चित्रणों को चित्रित करते हैं। ठाकुर ने कहा कि "शहर और इसके लोगों के बारे में बौद्धिक जिज्ञासा" के कारण श्रृंखला का पहला भाग दिलचस्प है। उन्होंने कहा कि यथार्थवादी चित्रण के अलावा, इसने कोचिंग संस्थान की आलोचना करने के बजाय कोचिंग जीवन में असामान्यताओं की स्वीकृति को भी जोड़ा। श्रृंखला में यह भी विषय है कि कोटा में एक छात्र का जीवन कैसे चलता है, यह एक छात्र की कठिनाइयों को बताता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
9432978
श्रेणी:हिंदी धारावाहिक
श्रेणी:हिंदी भाषा की वेब श्रृंखला
श्रेणी:कोटा