Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

तथ्यतः (डी फैक्टो)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

डी फैक्टो (लातिन:De facto) लातिन भाषा से लिया गया एक वाक्यांश है जिसका अर्थ होता है "जो तथ्यपूर्ण हो" या "जो व्यवहार में हो"। इसके लिये हिन्दी समकक्ष शब्द तथ्यतः है। यह विधित: के विपरीत प्रयुक्त किया जाता है जिसका अर्थ होता है "न्याय द्वारा"। जब कानून की बात की जाती है तो विधित: यह बतलाने के लिए प्रयुक्त होता है जो विधि द्वारा परिभाषित किया जाता है और तथ्यत: वह परिभाषित करता है जो वास्तव में व्यवहार में हो। तथ्यत: कभी-कभार इसलिए भी प्रयुक्त किया जाता है कि कोई उचित नियम या मानक उपलब्ध नहीं है, बल्कि कोई घटना आम व्यवहार में है। उदाहरण के रूप में यह कहा जा सकता है कि हिन्दी भारत की विधित: राष्ट्रभाषा नहीं है (क्योंकि भारत के संविधान में कोई भाषा राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकृत नहीं की गई है), लेकिन यह भारत की तथ्यत: राष्ट्रभाषा है क्योंकि भारत के विभिन्न राज्यों के लोग एक-दूसरे से संवाद के लिए इस भाषा का सर्वाधिक उपयोग करते हैं।http://targetstudy.com/articles/54/hindi-as-the-lingua-franca-of-india.html Hindi as the Lingua Franca of India 12 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20100918071347/http://targetstudy.com/articles/54/hindi-as-the-lingua-franca-of-india.html 18 सितंबर 2010 dead http://www.slu.edu/colleges/AS/languages/hindi/ Hindi Studies 12 अक्तूबर 2010 https://web.archive.org/web/20100830130223/http://www.slu.edu/colleges/AS/languages/hindi/ 30 अगस्त 2010 live इन्हें भी देखें क़ानूनन (डी जुरे) सन्दर्भ श्रेणी:लातिन भाषा के वाक्यांश