Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कर्टली एम्ब्रोस

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|कर्टली एम्ब्रोस कर्टली एम्ब्रोस (जन्म 21 सितंबर 1963, Curtly Ambrose) एंटीगुआ और बारबुडा से पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने 1988 से 2000 तक वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया था। वह एक तेज गेंदबाज है, जो कई वर्षों तक वेस्ट इंडीज़ के लिये कोर्टनी वॉल्श के साथ मिलकर शानदार गेंदबाजी साझेदारी के लिए जाने जाते हैं। एम्ब्रोस ने वेस्टइंडीज के लिए 98 टेस्ट और 176 एकदिवसीय मैच खेलें, जिसमें उन्होंने क्रमशः 405 और 225 विकेट लिए।कर्टली एम्ब्रोस http://www.espncricinfo.com/westindies/content/player/51107.html ईएसपीएन क्रिकइन्फो 14 सितम्बर 2017 https://web.archive.org/web/20140131102140/http://www.espncricinfo.com/westindies/content/player/51107.html 31 जनवरी 2014 live अपने कैरियर के अधिकतर समय में वह आईसीसी प्लेयर रैंकिंग में अव्वल रहे और उन्हें दुनिया में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का दर्जा दिया गया। 1992 में एम्ब्रोस को विज्डन क्रिकेटर्स ऑफ द ईयर में से एक नामित किया गया था। अक्टूबर 2010 में उन्हें आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया और विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा वेस्टइंडीज के सार्वकालिक ग्यारह खिलाड़ियों में उनका चयन किया गया। इन्हें भी देखें जोएल गार्नर मैलकम मार्शल सन्दर्भ श्रेणी:1963 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:वेस्ट इंडीज़ के क्रिकेट खिलाड़ी