411 REFERENCE · Wikipedia
सेलोफेन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|छपा हुआ और पारदर्शी सेलोफेन
सेलोफेन या सिलोफ़न (Cellophane) पुनर्जीवित सेलूलोज़ से बना एक पतला और पारदर्शी पत्र है। हवा, तेल, ग्रीस और जीवाणुओं के विरुद्ध इसकी निम्न पारगम्यता इसे खाद्य संवेष्ठन (फूड पैकेजिंग) के लिए एक उपयुक्त सामग्री बनाती है। सेलोफेन कई देशों में इनोविया फिल्म्स लिमिटेड, कम्ब्रिया, ब्रिटेन का एक पंजीकृत व्यापार चिह्न है।
उत्पादन
right|thumb|300px| क्षार और कार्बन डाइसल्फ़ाइड द्वारा सेलूलोज़ का उपचार विस्कोस उत्पन्न करता है
लकड़ी, कपास, सन आदि स्रोतों से प्राप्त सेलूलोज़ को क्षार और कार्बन डाइसल्फ़ाइड में घोल कर विस्कोस नामक विलयन प्राप्त किया जाता है, जिसे तनु सल्फ्यूरिक अम्ल और सोडियम सल्फेट के ऊष्मक (बाथ) से एक पतली झिर्री के माध्यम से गुजाता जाता है, इस प्रक्रिया में विस्कोस पुन: सेलूलोज़ में परिवर्तित हो जाता है। इस प्रकार प्राप्त सेलूलोज़ की झिल्ली को अन्य कई ऊष्मकों से गुजारा जाता है, जिनमें से एक में गंधक (सल्फर) हटाया जाता है, दूसरे में झिल्ली (फिल्म) को विरंजित किया जाता है और एक अन्य ऊष्मक में झिल्ली को भंगुर हो कर टूटने से बचाने के लिए इसमें ग्लिसरीन मिलाई जाती है।
इसी तरह की एक अन्य प्रक्रिया में झिर्री के बजाय एक छिद्र से विस्कोस को गुजार कर रेयान नामक तंतु प्राप्त किया जाता है। रासायनिक रूप से, सेलोफेन रेयान और सेलूलोज़ सभी ग्लूकोज के बहुलक (पॉलिमर) हैं और इनमें रासायनिक तत्व कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन शामिल होते हैं।
सन्दर्भ