Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दूधसागर डेरी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दूधसागर डेरी का वास्तविक नाम 'द मेहसाणा डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन' है। यह राज्यस्तरीय ' गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेदरेशन, आणन्द' का एक सदस्य है। दूधसागर डेरी प्रतिदिन औसतन 1.41 मिलियन किलोग्राम दूध प्रसंस्कारित करता है। इसने ४५ लाख दुग्ध उत्पादकों से दूध एकत्र करने का एक विशाल नेटवर्क तैयार किया हुआ है। ये दुग्ध उत्पादक ११५० ग्राम दुग्ध सहकारिताओं से जुड़े हुए हैं। वर्तमान समय के 520,000 से अधिक दुग्ध उत्पादक इसके सदस्य हैं। 2012-13 में इसका कुल टर्नओवर 34 बिलियन डालर से अधिक था। इस संस्था को ISO 9001:2000, ISO 14000:2004, तथा ISO 22000:2005 प्रमाणपत्र प्राप्त हैं। यह एक पर्यावरन-हितैषी संस्था है। इन्हें भी देखें दूधसागर जलप्रपात बाहरी कड़ियाँ दूधसागर डेरी का जालघर श्रेणी:भारत के सहकारी उद्योग