411 REFERENCE · Wikipedia
धनंजय यशवंत चंद्रचूड़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माननीय न्यायमूर्ति पूर्व मुख्य न्यायाधीश धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ Dhananjaya Yeshwant Chandrachud.jpg 11 नवंबर 1959 भारत के मुख्य न्यायाधीश 9 नवम्बर 2022 10 नवम्बर 2024 भारत के राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू उदय उमेश ललित संजीव खन्ना भारतीय
न्यायमूर्ति धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ (जन्म 11 नवम्बर 1959), जिन्हें प्रायः डी. वाई. चंद्रचूड़ कहा जाता है, एक सेवानिवृत्त भारतीय विधिवेत्ता हैं । उन्होंने 9 नवम्बर 2022 से 10 नवम्बर 2024 तक भारत के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा की । उन्हें मई 2016 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था ।Dr Justice D Y Chandrachud Supreme Court of India India https://www.sci.gov.in/judge/dr-justice-d-y-chandrachud/ www.sci.gov.in 18 दिसम्बर 2025
इससे पूर्व वे 2013 से 2016 तक इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश तथा 2000 से 2013 तक बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के पदेन मुख्य संरक्षक (Ex-officio Patron-in-Chief) तथा राष्ट्रीय विधि विद्यालय भारत विश्वविद्यालय के वास्तविक (de facto) कुलाधिपति के रूप में भी सेवाएँ दी हैं।
व्यक्तिगत जीवन
इनका जन्म 11 नवंबर 1959 को हुआ था। इनके पिता यशवंत विष्णु चंद्रचूड़ भारत के सुप्रीम कोर्ट के 16वें और सबसे लंबे समय तक सेवारत मुख्य न्यायाधीश थे।https://timesofindia.indiatimes.com/india/justice-chandrachud-keeps-running-into-fathers-rulings/articleshow/65250527.cms Justice Chandrachud keeps running into father's rulings 8 अगस्त 2018 https://web.archive.org/web/20180809011449/https://timesofindia.indiatimes.com/india/justice-chandrachud-keeps-running-into-fathers-rulings/articleshow/65250527.cms 9 अगस्त 2018 livehttps://www.news18.com/news/india/chandrachud-vs-chandrachud-son-overrules-fathers-judgment-yet-again-1890893.html Chandrachud vs Chandrachud: Son Overrules Father’s Judgment, Yet Again 30 सितंबर 2018 https://web.archive.org/web/20180930154453/https://www.news18.com/news/india/chandrachud-vs-chandrachud-son-overrules-fathers-judgment-yet-again-1890893.html 30 सितंबर 2018 live इनकी माता प्रभा शास्त्रीय संगीतज्ञ हैं।
शिक्षा
आप ने वर्ष 1979 में सेंट स्टीफन कॉलेज नई दिल्ली से अर्थशास्त्र और गणित विषय के साथ स्नातक ( ऑनर्स ) की उपाधि प्राप्त की। ऑनर्स की सूची में दिल्ली विश्वविद्यालय में आप ने सर्वोच्च स्थान पाया।
वर्ष 1982 में आप ने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक उपाधि प्राप्त की।
वर्ष 1983 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से एल. एल. एम. की उपाधि प्राप्त की।
वर्ष 1986 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय से न्यायिक विज्ञान में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की।
वर्ष 2015 में डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ ने एल. एल. डी. की मानद उपाधि दी।
व्यवसाय
चंद्रचूड़ ने बंबई उच्च न्यायालय में वकील के रूप में अभ्यास किया तथा संवैधानिक कानून और सार्वजनिक कानून में विशेष रूचि ली। वर्ष (1998-2000) में चंद्रचूड़ एडिशनल सोलिस्टर जनरल ऑफ इंडिया नियुक्त हुए।
29 मार्च 2000 को बम्बई हाई कोर्ट में अतिरिक्त जज नियुयक्त हुए।
31 अक्टूबर 2013 को इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर आसीन हुए।
13 मई 2016 को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के जज बने।
सन्दर्भ
उदय उमेश ललित भारत के मुख्य न्यायाधीश 9 नवम्बर 2022 – 10 नवम्बर 2024 संजीव खन्ना
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:हाई कोर्ट के न्यायाधीश
श्रेणी: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश
श्रेणी:1959 में जन्मे लोग
श्रेणी:न्यायाधीश