Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरुणा रेड्डी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अरुणा रेड्डी (जन्म: 25 दिसंबर 1995) भारतीय महिला जिमनास्ट है, जो अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने मेलबर्न में आयोजित 2018 विश्व कप जिम्नास्टिक में महिलाओं की वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वह जिम्नास्टिक विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनी। प्रारंभिक जीवन अरुणा रेड्डी का जन्म हैदराबाद, तेलंगाना से सुभद्रा और नारायण रेड्डी, एक एकाउंटेंट के यहाँ हुआ था। वह कराटे में ब्लैक बेल्ट है और जिमनास्टिक में शामिल होने तक एक ट्रेनर थी।अरुणा ने किया ये कारनामा, जो आजतक कोई भारतीय नहीं कर सका https://aajtak.intoday.in/education/story/success-story-of-aruna-reddy-who-won-medal-in-gymnastics-word-cup-tedu-1-986649.html 26 फरवरी 2019 आज तक 27 फरवरी 2018 hi https://web.archive.org/web/20190226234043/https://aajtak.intoday.in/education/story/success-story-of-aruna-reddy-who-won-medal-in-gymnastics-word-cup-tedu-1-986649.html 26 फ़रवरी 2019 live प्रारंभिक जिम्नास्टिक कैरियर जब अरुणा रेड्डी पाँच साल की थीं, तब उनके पिता ने उन्हें कराटे से बाहर निकाला और जिम्नास्टिक में दाखिला दिलाया। उन्होंने देखा था कि उनके शरीर का निर्माण और लचीलापन जिम्नास्ट के लिए अनुकूल था। उनके पिता ने तब अरुणा को हैदराबाद के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में कोच स्वर्णलता और रविन्दर के संरक्षण में भर्ती कराया था। स्वर्णलता के पति गिरिराज ने उनकी प्रतिभा को देखते हुए अरुणा को अपने अनुशिक्षण में ले लिया। गिरिराज की 2008 में एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई और अरुणा तब से कोच ब्रज किशोर के अधीन प्रशिक्षण ले रही हैं, जिनके साथ उन्होंने भारत के तीन राष्ट्रीय खेलों में पदक जीते। अंतर्राष्ट्रीय जिम्नास्टिक करियर अरुणा ने 2013, 2014 और 2017 में क्रमशः एंटवर्प, नाननींग और मॉन्ट्रियल में विश्व चैंपियनशिप में भाग लिया था, लेकिन वह क्वालीफाइंग राउंड से आगे बढ़ने में विफल रही। विश्व कप कांस्य पदक उन्होंने 2018 जिम्नास्टिक विश्व कप में प्रतिस्पर्धा की और महिलाओं के व्यक्तिगत वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक का दावा करके जिम्नास्टिक विश्व कप में व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनने का इतिहास रच दिया।जिमनैस्टिक्स वर्ल्ड कप: भारत की अरुणा रेड्डी ने ब्रॉन्ज जीत रचा इतिहास https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/other-sports/aruna-reddy-creates-history-to-win-bronze-at-gymnastics-world-cup/articleshow/63056848.cms 26 फरवरी 2019 नवभारत टाइम्स 24 फरवरी 2018 hi https://web.archive.org/web/20190226174539/https://navbharattimes.indiatimes.com/sports/other-sports/aruna-reddy-creates-history-to-win-bronze-at-gymnastics-world-cup/articleshow/63056848.cms 26 फ़रवरी 2019 live अरुणा ने अपनी जीत को अपने दिवंगत पिता को समर्पित किया जिन्होंने उनको उनकी क्षमता का एहसास करने के लिए प्रेरित किया।भारत की अरुणा रेड्डी ने जिमनास्टिक वर्ल्‍डकप में पदक जीतकर रचा इतिहास.... https://khabar.ndtv.com/news/sports/gymnastics-worldcup-aruna-reddy-wins-bronze-medal-for-india-in-vault-1816735 26 फरवरी 2019 एनडीटीवी इंडिया 24 फ़रवरी 2018 https://web.archive.org/web/20190226173049/https://khabar.ndtv.com/news/sports/gymnastics-worldcup-aruna-reddy-wins-bronze-medal-for-india-in-vault-1816735 26 फ़रवरी 2019 dead उन्हें अपने इस असाधारण कार्य के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के॰ चंद्रशेखर राव से 2 करोड़ का नकद पुरस्कार मिला।जिमनास्ट अरुणा रेड्डी को दो करोड़ रुपए का पुरस्कार देगी तेलंगाना सरकार https://hindi.firstpost.com/sports/others/telangana-cm-announces-rs-2-cr-prize-money-for-gymnast-aruna-reddy-sks-93837.html 26 फरवरी 2019 फर्स्टपोस्ट 5 मार्च 2018 https://web.archive.org/web/20190226173128/https://hindi.firstpost.com/sports/others/telangana-cm-announces-rs-2-cr-prize-money-for-gymnast-aruna-reddy-sks-93837.html 26 फ़रवरी 2019 dead सन्दर्भ श्रेणी:1995 में जन्मे लोग श्रेणी:भारतीय महिला कलात्मक जिम्नास्ट श्रेणी:जीवित लोग