411 REFERENCE · Wikipedia
प्रकाशीय सूक्ष्मदर्शी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|300px|प्रकाशीय सूक्ष्मदर्शी
प्रकाशीय सूक्ष्मदर्शी (optical microscope) वे सूक्ष्मदर्शी हैं जो दृष्य प्रकाश तथा लेंसों का उपयोग करके छोटी वस्तुओं का की बड़ी छबि बनाते हैं। सबसे पहले ये ही सूक्ष्मदर्शी विकसित किए गये। वर्तमान समय में प्रयुक्त संयुक्त सूक्ष्मदर्शी (कम्पाउण्ड माइक्रोस्कोप) का आविष्कार १७वीं शताब्दी में हुआ था। मूलभूत प्रकाशीय सूक्ष्मदर्शी बहुत ही सरल युक्ति है किन्तु बहुत सी जटिल डिजाइनों वाले प्रकाश-सूक्ष्मदर्शी भी हैं जो रिजोल्युशन या कांट्रास्ट बढ़ाने के उद्देश्य से बनाये गये हैं।
प्रकाशीय सूक्ष्मदर्शी द्वारा निर्मित छबि को प्रकाश-संवेदी कैमरों द्वारा जतन किया जा सकता है।
प्रकाशीय सूक्ष्मदर्शी से भिन्न सूक्ष्मदर्शी भी हैं जो दृष्य प्रकाश नहीं प्रयोग करते, जैसे स्कैनिंग इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी, ट्रांसमिशन इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी आदि।
इन्हें भी देखें
इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी
सूक्ष्मदर्शन (माइक्रोस्कोपी)
श्रेणी:सूक्ष्मदर्शी यंत्र