Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इन्टरनेशनल खिलाड़ी (1999 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

इन्टरनेशनल खिलाड़ी इन्टरनेशनल खिलाड़ी.jpg इन्टरनेशनल खिलाड़ी का पोस्टर टाइम मिडिया व एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड उमेश मेहरा केशी रामसे उमेश मेहरा (संवद) वेद प्रकाश शर्मा वेद प्रकाश शर्मा आदेश श्रीवास्तव एस पप्पू कमल सैगल अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, रजत बेदी, विवेक शक, गुलशन ग्रोवर, मुकेश खन्ना, जॉनी लीवर, असरानी, अवतार गिल, सुब्बिराज, राम मोहन, विवेक बासवानी, गजेन्द्र चौहान, एरोस एंटेर्टेनमेंट 1999 03 26 yes 180 मिनट भारत हिंदी इंटरनेशनल खिलाड़ी 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसका कहानी लिखने का काम और निर्देशन उमेश मेहरा ने और निर्माण केशी रामसे ने किया था। इसमें अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और रजत बेदी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म को सिनेमाघरों में 26 मार्च 1999 में प्रदर्शित किया गया था। कहानी ये कहानी तब शुरू होती है, जब संवाददाता पायल (ट्विंकल खन्ना) और उसके कैमरा-मैन को दुनिया के सबसे बड़े डॉन, देवराज (अक्षय कुमार) का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लेने का काम दिया जाता है। इस चक्कर में पायल और देवराज को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब पायल के भाई, रवि (विवेक शौक़) की हत्या हो जाती है और सारा आरोप देवराज पर आ जाता है। पायल भी देवराज को ही अपने भाई का खूनी मानती है और उसके खिलाफ अदालत में गवाही देती है। इसके कारण देवराज को फांसी की सजा सुनाई जाती है, लेकिन वो वहाँ से भाग जाता है और अपने दुश्मनों के खिलाफ साजिश रचने लगता है। बाद में पता चलता है कि रवि की हत्या और किसी ने नहीं, बल्कि पुलिस इंस्पेक्टर अमित (रजत बेदी) ने की थी, जिसके बाद वो ठकराल (गुलशन ग्रोवर) के साथ मिल कर इस साजिश में देवराज को फंसा दिया था। देवराज उन लोगों को ढूंढ कर मार देता है। अंत में पायल और देवराज की शादी हो जाती है। कलाकार अक्षय कुमार — राहुल देवराज ट्विंकल खन्ना — पायल रजत बेदी — अमित विवेक शौक़ — रवि गुलशन ग्रोवर — ठकराल मुकेश खन्ना — बिस्मिल्लाह, देवराज का रक्षक जॉनी लीवर — फ़ोकस, पायल का छायाकार असरानी — पायल का बॉस अवतार गिल — रक्षक वकील सुब्बिराज — एस पी शर्मा राम मोहन — अभियोग वकील विवेक बासवानी — निर्देशक गजेन्द्र चौहान — राहुल के पिता गुरप्रीत घुग्गी — राज संगीत गाने गायक देव कोहली आदेश श्रीवास्तव इंटरनैशनल खिलाड़ी सोनू निगम 4:11 कुड़ी कँवरी अलका याज्ञनिक, रूप कुमार राठोड, जॉनी लीवर, बेला सुलाखे 6:31 छूकर मेरे मन को कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 6:06 यार मैंने एक सपना देखा उदित नारायण, अलका याज्ञनिक 5:20 लुटिया गया सोनू निगम, जसपिंदर नरूला 4:24 सइयाँ सइयाँ अभिजीत, अलका याज्ञनिक 3:30 हलका हलका दर्द है कुमार सानु, अलका याज्ञनिक 5:07 बाहरी कड़ियाँ 0196635 इंटरनेशनल खिलाड़ी श्रेणी:1999 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आदेश श्रीवास्तव द्वारा संगीतबद्ध फिल्में