Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

खर्राटे

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जब सोते हुए व्यक्ति के नाक से अपेक्षाकृत तेज आवाज निकलती है तो इसे खर्राटे लेना (snoring) कहते हैं। इसे 'ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया' कहा जाता है; अर्थात इससे आपकी साँस में यांत्रिक अवरोध उत्पन्न होता है, लेमना माइनर 30, ब्रोंकोरिड और नक्स वोमिका खर्राटे की कारगर और सुरक्षित दवाएं हैं, यह हर जगह उपलब्ध हैं। आप तकिया लगाकर भी खर्राटों से कुछ हद तक निजात पा सकते हैं। इसके विपरीत 'सेंट्रल स्लीप एपनिया' होता है, इसके दौरे बिना खर्राटे और बिना हांफने के होते हैं। इसमें व्यक्ति का श्वास मार्ग अवरुद्ध नहीं होता बल्कि यह न्यूरोलॉजिकल रोग है इसीलिए दौरे के समय आपको सांस की आवश्यकता भी महसूस नहीं होती। इसका मुख्य कारण है कि नींद के दौरान में आपके मस्तिष्क में कार्बन डाइऑक्साइड का रिसेप्टर सांस लेने वाली मांसपेशियों को कार्य करने का संकेत उस तरह से नहीं भेजता जैसा उसे करना चाहिए। सुबह सिरदर्द, अत्यधिक नींद आना, थकान, मूड स्विंग और मतली इसके प्रमुख लक्षण हैं। एक शोध के मुताबिक इसके कारण 74℅ लोगों ने आसपास की पर्यावरणीय आवाज़ों के कारण नींद में व्यवधान और गम्भीर रूप से चौंकने की शिकायत की, कुछ मरीजों ने तो बातचीत की सामान्य आवाज़ से भी चौंकने की बात कही। कभी कभी नींद में झटके भी आ सकते हैं यह दौरे को रोकने के लिए मस्तिष्क की प्रतिक्रिया होती है। सेंट्रल स्लीप एपनिया की मुख्य वजह तंत्रिका तंत्र है। यह ओपियोइड और अन्य शामक दवाओं के प्रभाव से और चिंता व तनाव से उत्पन्न हो सकता है इसे पार्किंसन की श्रेणी में रखा गया है। विडम्बना यह है कि इसका उपचार अभी खोजा नहीं गया, आप इसे प्रबंधित करके जीवनयापन कर सकते हैं। परिजन आपके आसपास के शोर को कम कर सकते हैं ताकि नींद में व्यवधान न हो और कमजोरी से बचने के लिए आप अपने दैनिक कार्यों को सीमित करें। तनावमुक्त रहना एवं शामक दवाओं का सेवन बन्द करना इससे राहत दिला सकता है। कारण इसके कारणो में नाक से लेकर श्वांश नली तक कोई भी कारण हो सकता है। छोटी गरदन, मोटापा इसके अन्य कारणो में सम्मिलित है। उपचार कुछ लोगों की तो श्वांश नींद में पूरी तरह से अवरुध हो जाती है। यह एक गंभीर अवस्था है और लंबे समय में यह आपके हृदय और मस्तिस्क पर बुरा प्रभाव डालती है। इस अवस्था में नींद पूरी नहीं होती और व्यक्ति को दिन में भी थकान लगती रहती है इसके कारणों की जाँच करने के लिए स्लीप लैब जाना पड़ता है जोकि सभी बड़े शहरों में उपलब्ध हैं . इसमे आपको एक यंत्र से जोड़ दिया जाता है जो नींद में आपकी गतिविधियों को संकलित करता है। इसका विश्लेषण करके आपको उचित उपचार बताया जाता है जोकि वजन कम करने, नींद के दौरान एक मशीन का उपयोग करने से, ब्रेन का ऑपरेशन तक हो सकता है। बाहरी कड़ियाँ 8.12.09कई बीमारियों को न्यौता दे सकते है आपके खर्राटे खर्राटे कुछ सावधानियांजून 2020 InternetArchiveBot क्या खर्राटे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं? (वेबदुनिया) American Academy of Sleep Medicine information on snoring American Sleep Apnea Association Snoring treatment slashes heart-attack rates Snoring from EntNet.org Snoring: Self-assessment from Centre for Snoring and Sleep Disorders "An escape from snoring hell", Irish Independent, August 9, 2007 Snoring from MedlinePlus WebMD snoring overview https://web.archive.org/web/20221226093425/https://sehatmandtips.in/2022/12/kharrate-ku-aate-hai.html 26 दिसंबर 2022 श्रेणी:रोग