Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

साँभर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

साँभर Sambhar साँभर India Rajasthan 26.910 75.186 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला जयपुर ज़िला 22327 2011 भाषा प्रचलित भाषाएँ राजस्थानी, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 साँभर (Sambhar) भारत के राजस्थान राज्य के जयपुर ज़िले में स्थित एक नगर व नगरपालिका है। यह साँभर झील के किनारे बसा हुआ है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990 विवरण साँभर पश्चिमी राजस्थान में साँभर झील के दक्षिण पूर्वी किनारे पर स्थित नगर है और नमक के निर्यात के कारण काफी प्रसिद्ध है। इसका प्राचीन नाम 'शाकम्भरी' है। महाभारत के आदि पुराण में इसका उल्लेख है। स्कंदपुराण ने इसके आसपास के प्रदेश को 'शाकंभर सपादलक्ष' की संज्ञा दी है। यहाँ की खुदाई में प्राप्त यवन यौधेय, और हिंद-समानी मुदाएँ एवं उसी समय के मकान और अन्य वस्तुएँ भी इसकी प्राचीनता की द्योतक हैं। साँभर कई सदियों तक चौहानों की राजधानी रही और साँभर के हाथ से निकल जाने पर भी चौहान राजा 'संभरीशव' (शाकंभरीराज) कहलाते रहे। अजयराज चौहान ने संवत् ११७० के लगभग साँभरी के स्थान पर अजमेर को अपना राजनगर बनाया। पृथ्वीराज की पराजय के बाद यहाँ मुसलमानों का राज्य हुआ। सन् १७०८ में जयपुर और जोधपुर के राजाओं ने इसपर अधिकार किया। अब इसका महत्व मुख्य रूप से साँभर नमक के कारण है। साँभर में शाकंभरी देवी के मंदिर का उल्लेख पृथ्वीराजविजय में भी है। नगर का नाम शाकंभरी देवी के नाम से 'साँभर' हो गया है। शाकम्भरी माता का सिद्धपीठ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर मे होने के कारण चौहानों को वहाँ जाने मे बहुत समय लगता था इसलिए साम्भर झील के मध्य उन्होंने शाकम्भरी देवी का मंदिर बनवाया। इन्हें भी देखें साँभर झील जयपुर ज़िला सन्दर्भ श्रेणी:राजस्थान के शहर श्रेणी:जयपुर ज़िला श्रेणी:जयपुर ज़िले के नगर