Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सूर्य प्रताप शाही

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सूर्य प्रताप शाही उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। वे देवरिया (बाद में कुशीनगर) जिले के कसिया विधानसभा क्षेत्र से तीन बार यथा 1985 से 1989; 1991 से 1993 तथा 1996 से 2002 तक उत्तर प्रदेश विधान सभा का प्रतिनिधित्व किया है। शाही ने दो बार उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवा की है। वे 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद आई इंदिरा लहर के बावजूद 1984 में चुनाव जीतने वाले प्रतिष्ठित नेताओं में से एक रहे हैं। उत्तर प्रदेश में मंत्री के रूप में उन्होंने पहली बार 1991 में प्रदेश के गृह मंत्री के रूप में सेवा की,कैबिनेट रैंक के साथ 1992 में उन्होने स्वस्थ्य मंत्री का कार्यभार सँभाला। 1997 में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में एक्साइज मंत्रालय का पदभार प्रदान किया गया। वे उत्तर प्रदेश राज्य इकाई के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री हैं। == सन्दर्भ ==