Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अंगुल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगुल (संस्कृत: अंगुल, Angula; अर्थ: "एक उँगली; अंगुष्ठ/अँगूठा; उँगली की चौड़ाई")Aṅgula 2024-11-06 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=A%E1%B9%85gula&oldid=1255816546 Wikipedia en 2025-09-15 एक पारम्परिक लम्बाई की माप है। बारह अंगुल मिलकर एक वितस्ति (हथेली की चौड़ाई) बनाते हैं, और चौबीस अंगुल एक हस्त (हाथ की लंबाई)। १०८ अंगुल मिलकर एक हाथ (कूबिट) की माप बनती है। मौर्यकाल में एक अंगुल की लम्बाई लगभग १.७६३ सेंटीमीटर के बराबर मानी जाती है।Aṅgula 2024-11-06 https://en.wikipedia.org/w/index.php?title=A%E1%B9%85gula&oldid=1255816546 Wikipedia en 2025-09-15 बाराबर और नागार्जुनी की पहाड़ियों में स्थित प्राचीनतम शिल्पित गुफाओं (जो मौर्यकाल की हैं) के आयामीय विश्लेषण से यह स्पष्ट हुआ है कि उस काल में प्रयुक्त मूल लंबाई-माप "अंगुल" थी, जिसकी लंबाई १.७६३ सेंटीमीटर थी। इन गुफा परिसरों की योजना कौटिल्य के अर्थशास्त्र में वर्णित पारंपरिक मापन इकाइयों के आधार पर बनाई गई थी, विशेषतः ९६ अंगुल की माप वाले "दण्ड" के अनुसार। चूँकि यही मूल मापन इकाई हड़प्पा सभ्यता के अनेक स्थलों पर भी पाई गई है, यह अध्ययन इस बात की पुष्टि करता है कि हड़प्पा की मात्राशास्त्रीय अवधारणाएँ गंगा सभ्यता तक लगभग अपरिवर्तित रूप में पहुँचीं। इससे यह सिद्ध होता है कि इन परंपराओं के आधार पर अपने नगर बसाने वाले लोगों की सांस्कृतिक निरंतरता बनी रही। — आर॰ बालासुब्रमणियन, मौर्यकालीन मात्राशास्त्र पर नवीन दृष्टिकोण हिन्दू आगम ग्रंथों में अंगुल की परिभाषा अपेक्षाकृत बड़ी दी गई है — "मध्य अँगुली के मध्य खण्ड की लंबाई" — परंतु बड़े मापन इकाइयों के साथ इसका अनुपात अपरिवर्तित रहता है। 21 अंगुल= 1 रत्नि 24 अंगुल= 1 हस्त 2 रत्नि= 1 किश्कु 4 हस्त= 1 धनु 2000 धनु= l गाव्यूति 8000 धनुष= 1 योजन एक अंगुल बराबर होता है दस दस जौ के दानों के। ६ अंगुल बराबर होते हैं एक पद के।