Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मेंहदीपुर गाँव, कन्नौज (कन्नौज)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जुलाई 2020 गाँव मेंहदीपुर उत्तर प्रदेश कन्नौज हिन्दी, अवधी, बुंदेली, भोजपुरी, ब्रजभाषा, पहाड़ी, उर्दु, अंग्रेज़ी UP kannauj.nic.in kannauj.nic.in 27.22 79.50 right yes yes मेंहदीपुर कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश स्थित एक गाँव है। भूगोल मेहंदीपुर गाँव कन्नौज जनपद का एक महत्वपूर्ण स्थान रखने वाला गाँव है । यह मेहंदीपुर गाँव कन्नौज रेलव स्टेशन से लगभग 10किलोमीटर हरदोई रोड़ पर गंगा नदी व काली नदी के तट पर बसा हुआ है। गंगा नदी के किनारे बसे होने के कारण गाँव के समीप पडने वाले घाट का नाम भी मेहँदीघाट ही रखा गया है। मेहंदीपुर गाँव के उत्तर में कासिमपुर बक्सी पुरवा दक्षिण में ऋषी नगर (मियाँगंज) पूर्व में दुर्जनापुर और पश्चिम में महमूदपुरबीजा मेहंदीपुर के दक्षिण में 3 किलोमीटर दूरी पर मनीमऊ रेलवेस्टेशन है । जनसांख्यिकी मेहंदीपुर ग्राम पंचायत की लगभग जनसंख्या 5500 है और मेहंदीपुर गाँव की जनसंख्या 2200के आसपास है । यातायात मेहंदीपुर गाँव तक पहुंचने के लिए सड़क मार्ग का ही सहारा लिया जा सकता है । निजी बाहन अथवा ऑटो रिक्शा के माध्यम से गाँव तक पहुंचा जा सकता है । आदर्श स्थल इस गाँव का सबसे आदर्श स्थल मेहँदीघाट है जो माँ गंगा नदी के किनारे स्थित है । यह पर्यटन के दृष्टिकोण से भी बहुत प्रसिद्ध है । घाट पर ही लोकसेवा को देखते हुए प्रशासन के द्वारा पोलिश चौकी बना दी गई है । पर्यटन विभाग के द्वारा कुछ विश्रामगृह बनाये गए हैं। साधुओं का बहुत प्रिय स्थान है । बर्तमान में (नित्य गंगा आरती से लेकर वर्ष में होने वाले कविसम्मेलन तक) मेहँदीघाट के सम्पूर्ण देख रेख की जिम्मेदारी नमामि गंगे प्रकल्प के जिला संयोजक अनिल द्विवेदी (कवि)जी सम्हाल रहें हैं । गंगा दशहरा, गुरुपूर्णिम तथा शिवरात्रि का पर्व यहाँ पर बड़े धूमधाम से मनाया जाता है । इन सभी व्यवस्थाओं का उत्तरदायित्व वर्तमान में ग्राम प्रधान सर्वेश द्विवेदी जी द्वारा निभाया जाता है। शिक्षा मेहंदीपुर गाँव मे एक सरकारी प्राथमिक विद्द्यालय शिक्षण संस्थान है और एक मौजा में है । इसके आंगें की शिक्षा प्राप्त करने के लिए बच्चों को कन्नौज जाना पड़ता है । गाँव के पास ही ऋषि नगर में एक निजी शिक्षण संस्थान है जो 10+2 तक कि शिक्षा प्रदान करता है । सन्दर्भ "ref" https://web.archive.org/web/20190816234933/https://kannauj.nic.in/hi/ https://web.archive.org/web/20200714174647/https://www.india.gov.in/hi/ https://www.jagran.com/uttar-pradesh/kannauj-12760747.html [1] "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716 [2] "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance Archived 23 अप्रैल 2017 at the वेबैक मशीन.," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 https://hindi.nativeplanet.com/travel-guide/india-capital-of-perfume-kannauj-uttar-pradesh-hindi-002803.html https://web.archive.org/web/20130410110851/http://hi.m.wikipedia.org/ बाहरी कड़ियाँ श्रेणी:कन्नौज जिला के गाँव मेहंदीपुर गाँव में स्थित मेहँदीघाट अपनी सुरम्यता और रमणीयता के लिए प्रसिद्ध है । इसलिए ही मेहँदीघाट में बॉलीवुड के हिन्दी फिल्मों की शूटिंग भी होने लगी है । अभी मेहँदीघाट में हिन्दी फिल्मों के निर्माता-निर्देशक स्वामी पी आचार्य (स्वामी प्रपन्नाचार्य) के निर्देशन में कैलाशी फ़िल्म की शूटिंग हुई है।