Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मौलोक जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मौलोक जिला ( पुराना नाम : उच्च छिंदविन (upper Chindwin)) म्यांमार के के केन्द्रीय सागैंग मण्डल का एक जिला है। इसका मुख्यालय मौलोक नगर है। यह बर्मा के जिलों में सबसे बड़ा है। इसका क्षेत्रफल 41,536 वर्ग किलोमीटर है। मौलोक जिले का भूभाग विशेष रूप से पहाड़ी है। छिंदविन नदी, जो जिले में उत्त्र से दक्षिण प्रवाहित होती है और जिसकी मुख्य सहायक ऊयू (Uyu) है, क्षेत्रीय पर्वतों को दो मुख्य श्रेणियों में विभाजित करती है, जो इस नदी के पूर्व एवं पश्चिम में स्थित हैं। उत्तर-पश्चिम में वर्मा का सर्वोच्च पर्वतशिखर सारामेटी (Sarameti) अथवा वेमाकटांग (Nwemauktaung) स्थित है, जो 3829 मी. ऊँचा तथा पर्वतश्रृंखलाओं के उस संघटन में है, जो वर्मा को भारत से अलग-अलग करता है। नदियों एवं पर्वतश्रेणियों के कारण अधिकांश जिला, विशेषकर दक्षिणी भाग प्राकृतिक सौंदर्य में अपूर्व है। प्रचुर मात्रा में वर्षा (27-228 सेंमी. वार्षिक) होने के कारण वनों की अधिकता है, जिनसे इमारती लकड़ी, विशेषकर सागौन (Teak), प्राप्त होती है। विभिन्न प्रकार के बाँसों की भी अधिकता है। पहाड़ी भागों तथा घाटियों की प्रमुख उपज धान है। इसके अतिरिक्त कुछ चाय भी उत्पन्न होती है। इन्हें भी देखें छिन्दविन नदी श्रेणी:म्यांमार का भूगोल