Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विश्वात्मा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

विश्वात्मा विश्वात्मा.jpg विश्वात्मा का पोस्टर गुलशन राय राजीव राय कल्याणजी-आनंदजी विजू शाह राजीव राय सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे, सोनम, दिव्या भारती, ज्योत्सना सिंह अमरीश पुरी रोमेश भल्ला नरेशा मल्होत्रा त्रिमूर्ति फिल्म्स 24 जनवरी 1992 181 मिनट भारत हिन्दी विश्वात्मा 1992 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन रोमांचकारी फ़िल्म है। यह राजीव राय द्वारा निर्देशित और गुलशन राय द्वारा निर्मित है। इसमें सनी देओल, नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे, दिव्या भारती (उनकी पहली हिन्दी फिल्म में), सोनम, ज्योत्सना सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं। विजू शाह ने संगीत तैयार किया। गाना "सात समुन्दर" उस साल का बहुत बड़ा चार्टबस्टर बना था।डिज्नी+हॉटस्टार के साथ इन OTT प्लेटफॉर्म पर ये रहीं दिव्या भारती की टॉप मूवीज, देखकर करें एंजॉय https://www.abplive.com/entertainment/ott/divya-bharti-deewana-to-shola-aur-shabnam-and-others-best-movies-on-ott-platform-disney-plus-hotstar-zee5-and-youtube-2375869 16 अगस्त 2023 www.abplive.com 5 अप्रैल 2023 hi इस फ़िल्म को केन्या में बड़े पैमाने पर फिल्माया गया और यह वहां शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। रिलीज होने पर फिल्म को समकालीन समीक्षकों से आलोचनात्मक प्रशंसा मिली। इसने दुनिया भर में अपने कुल प्रदर्शन के दौरान ₹9.5 करोड़ से अधिक की कमाई की। इस तरह यह 1992 की छठी सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है। इस फ़िल्म के गाने बहुत सफल रहे थे। संक्षेप प्रभात सिंह (सनी देओल) एक ईमानदार और समर्पित पुलिस अधिकारी है। प्रभात के पिता (आलोक नाथ) शांति में विश्वास रखते हैं और अपने देश में रक्तपात/अशांति का विरोध करते हैं। प्रभात को अब सबसे खतरनाक अपराधी "अजगर जुर्राट" (अमरीश पुरी) को पकड़ने के मिशन पर रखा गया है। वह वर्तमान में केन्या में रहता है लेकिन भारत में काम करता है। प्रभात एक मुठभेड़ में अजगर के भाई को मार डालता है। क्रोधित होकर अजगर प्रभात के स्कूल जाने वाले छोटे भाई का अपहरण कर लेता है और उसकी हत्या करा देता है। प्रभात का परिवार तबाह हो जाता है और उसके पिता उसके भाई की मौत के लिए उसे दोषी मानते हैं। इसलिए प्रभात भारत के एक सुदूर गाँव में चला जाता है। इस बीच अजगर का एक आदमी - मदन भारद्वाज - उसके खिलाफ हो जाता है। गिरफ्तारी के डर से, अजगर मदन को उसकी शादी की रात ही मार डालता है। उसके बाद, अजगर का बेटा मदन की पत्नी के साथ बलात्कार करता है। जिससे वह सदमे में चली जाती है। इस प्रकार, मदन का भाई आकाश भारद्वाज (चंकी पांडे) अजगर से बदला लेने की कसम खाता है। बाद में, अजगर केन्या भाग जाता है और पुलिस कमिश्नर (रज़ा मुराद) प्रभात से संपर्क करने का फैसला करता है। क्योंकि वह एकमात्र व्यक्ति है जो अजगर को पकड़ सकता है और उसे वापस भारत ला सकता है। प्रभात मिशन पर जाने के लिए सहमत हो जाता और आकाश के साथ केन्या रवाना हो जाता है। केन्या में, उनकी मुलाकात उनके मेजबान एवं ईमानदार इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप (नसीरुद्दीन शाह) से होती है। अजगर को पहले से ही पता है कि प्रभात और आकाश उसे पकड़ने के लिए वहां हैं, इसलिए वह जानता है कि कानून का पालन करने वाला सूर्य यह सुनिश्चित करेगा कि अजगर जैसे केन्याई नागरिक को नुकसान ना पहुंचे। प्रभात और आकाश मदन की साली रेणुका (सोनम) को ढूंढते हैं, जो उनकी तरह इसी गुप्त मिशन पर है। वह उन्हें अजगर के करीब पहुंचने में मदद करती है। वह उन्हें बताती है कि अजगर केन्या में एक सम्मानित नागरिक है, इसलिए उसे पकड़ना बहुत कठिन है। वे अजगर और उसके गुर्गों को पकड़ने के लिए कई तरकीबें आजमाते हैं, लेकिन सूर्य हर बार उन्हें नाकाम कर देता है। प्रभात और आकाश सूर्य को अजगर को गिरफ्तार करने के लिए मनाने की कोशिश करते हैं। परिणामस्वरूप, सूर्य उन दोनों से बहुत निराश हो जाता है, क्योंकि उसे लगता है कि वे केन्या में परेशानी पैदा कर रहे हैं। कुछ दिनों के बाद, रेणुका की मदद से प्रभात और आकाश सूर्य प्रताप की जानकारी के बिना अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल कर लेते हैं। यह सुनकर क्रोधित सूर्य उन्हें पकड़ लेता है और वापस भारत भेज देता है। लेकिन फिर सच्चाई जानने पर क्रोधित सूर्य प्रताप अजगर से भिड़ जाता है, पर उसे उसकी बेटी के साथ पकड़ लिया जाता है। प्रभात और आकाश, जो अपनी भारत की उड़ान से बचकर आ जाते हैं, सूर्य को बचाते हैं। तीनों अजगर और उसके गुर्गों को हमेशा के लिए पकड़ने के मिशन में शामिल हो जाते हैं। अंत में, मिशन सफल होता है। अंत में: आकाश को अजगर की बेटी सोनिया से प्यार हो जाता है; सूर्य रेणुका से प्यार करने लगता है और उसकी समय पर दी गई जानकारी और चतुर मदद के लिए आभारी हो जाता है। प्रभात अंततः उस भारतीय लड़की के प्यार में पड़ जाता है, जो केन्या तक उसका पीछा करती है - कुसुम (दिव्या भारती)। अंततः प्रभात अपने दोस्तों सूर्य प्रताप, आकाश और पकड़े गये अपराधी अजगर के साथ भारत लौट आता है। प्रभात-कुसुम, सूर्य-रेणुका और आकाश-सोनिया की जोड़ी आखिरकार एक हो जाती है। मुख्य कलाकार सनी देओल — इंस्पेक्टर प्रभात सिंह नसीरुद्दीन शाह — इंस्पेक्टर सूर्य प्रताप चंकी पांडे — आकाश भारद्वाज सोनम — रेणुका दिव्या भारती — कुसुम वर्मा ज्योत्सना सिंह — सोनिया अमरीश पुरी — अजगर जुर्राट महेश आनन्द — नागराज जुर्राट किरण कुमार — नागदंश रज़ा मुराद — कमिश्नर पांडे दलीप ताहिल — डीसीपी गुप्ता शरत सक्सेना — कमिश्नर बी. एल. रॉय तेज सप्रू — बड़ा नीलू राजेश विवेक — डाकू मोहन देव युनुस परवेज़ — वर्मा जी आलोक नाथ — अनुराग सिंह विजय अरोड़ा — जेलर मंगल ढिल्लों — मदन भारद्वाज विश्वजीत प्रधान — मदन और आकाश का भाई गुलशन ग्रोवर — तपस्वी गुंजल संगीत गीत गायक आनन्द बक्शी विजू शाह दिल ले गई तेरी बिंदिया अमित कुमार, सपना मुखर्जी, उदित नारायण, मोहम्मद अज़ीज़ 6:48 सात समुन्दर पार — 6:32 वाद्य संगीत आदमी ज़िन्दगी मोहम्मद अज़ीज़ 4:44 भाग I आदमी ज़िन्दगी मोहम्मद अज़ीज़ 3:31 भाग II दिल ले गई तेरी बिंदिया मोहम्मद अज़ीज़, कुमार सानू, उदित नारायण, सपना मुखर्जी, साधना सरगम 1:41 भाग II आँखों में है क्या उदित नारायण, अलका यागनिक, मोहम्मद अज़ीज़, साधना सरगम 6:28 शीर्षक नसीरुद्दीन शाह 5:15 संवाद तूफ़ान साधना सरगम, अमित कुमार, अलका यागनिक, सपना मुखर्जी 7:40 सात समुन्दर पार साधना सरगम 6:37 सात समुन्दर पार उदित नारायण, जॉली मुखर्जी 1:15 पुरुष संस्करण सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 0130350 विश्वात्मा श्रेणी:1992 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:विजू शाह द्वारा संगीतबद्ध फिल्में