Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कर्क रेखा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

350px|thumb|विश्व के मानचित्र पर कर्क रेखा कर्क रेखा उत्तरी गोलार्ध में भूमध्य रेखा‎ के समानान्तर 23 26 22 N 0 0 0 W inline,title पर, ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई कल्पनिक रेखा हैं। यह रेखा पृथ्वी पर उन पांच प्रमुख अक्षांश रेखाओं में से एक हैं जो पृथ्वी के मानचित्र पर परिलक्षित होती हैं। कर्क रेखा पृथ्वी की उत्तरतम अक्षांश रेखा हैं, जिसपर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता हैं। यह घटना जून क्रांति के समय होती है, जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है। इस रेखा की स्थिति स्थायी नहीं हैं वरन इसमें समय के अनुसार हेर-फेर होता रहता है। २१ जून को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है, उत्तरी गोलार्ध में वह दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है। यहां इस दिन सबसे अधिक गर्मी होती है (स्थानीय मौसम को छोड़कर), क्योंकि सूर्य की किरणें यहां एकदम लंबवत पड़ती हैं। कर्क रेखा के सिवाय उत्तरी गोलार्ध के अन्य उत्तरतर क्षेत्रों में भी किरणें अधिकतम लंबवत होती हैं।...और जब छूट गया साया राह चलते-चलते.. https://web.archive.org/web/20121101185527/http://in.jagran.yahoo.com/news/local/uttarpradesh/4_1_5563927.html 1 नवंबर 2012 याहू जागरण पर इस समय कर्क रेखा पर स्थित क्षेत्रों में परछाईं एकदम नीचे छिप जाती है या कहें कि नहीं बनती है। इस कारण इन क्षेत्रों को अंग्रेज़ी में नो शैडो ज़ोन कहा गया है।अपनी परछांई ढूंढते रहे लोग https://web.archive.org/web/20090624131938/http://www.bhaskar.com/2009/06/22/0906220621_years_big_day_and_small_night.html 24 जून 2009 भास्कर पर इसी के समानान्तर दक्षिणी गोलार्ध में भी एक रेखा होती है जो मकर रेखा कहलाती हैं। भूमध्य रेखा इन दोनो के बीचो-बीच स्थित होती हैं। कर्क रेखा से मकर रेखा के बीच के स्थान को उष्णकटिबन्ध कहा जाता हैं। इस रेखा को कर्क रेखा इसलिए कहते हैं क्योंकि जून क्रांति के समय सूर्य की स्थिति कर्क राशि में होती हैं। सूर्य की स्थिति मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर बढ़ने को उत्तरायण एवं कर्क रेखा से मकर रेखा को वापसी को दक्षिणायन कहते हैं। इस प्रकार वर्ष ६-६ माह के में दो अयन होते हैं।मकर संक्रांति- परंपराएँ और मान्यताएँ https://web.archive.org/web/20100501184457/http://www.abhivyakti-hindi.org/parva/alekh/2009/sankranti.htm 1 मई 2010 अभिव्यक्ति परभारतीय साहित्य संग्रहजून 2020 InternetArchiveBot भूगोल thumb|right|250px|कर्क रेखा को चिह्नित करता स्मारक, मातेहुआला, सैन लुइस पोटोसी, मेक्सिको भारत में कर्क रेखा उज्जैन शहर से निकलती है। इस कारण ही जयपुर के महाराजा जयसिंह द्वितीय ने यहां वेधशाला बनवाई इसे जंतर मंतर कहते हैं। यह खगोल-शास्त्र के अध्ययन के लिए है। इस कारण ही यह स्थान काल-गणना के लिए एकदम सटीक माना जाता है। यहां से अधिकतर हिन्दू पंचांग निकलते हैं।विक्रम संवत 2066 के शुभारंभ पर क्षिप्रा नदी तट पर समारोहजून 2020 InternetArchiveBot याहू जागरण पर कर्क रेखा विश्व के इन देशों से होकर (पूर्व की ओर बढ़ते हुए) गुज़रती है: 3 संयुक्त राज्य अमेरिका (हवाई) - केवल सागर, कोई भी द्वीप इस रेखा पर नहीं है। यह निहोआ एवं नेकर द्वीपों के बीच से निकलती है। मैक्सिको, मज़ातलान, प्रशांत महासागर के उत्तर में बहामास पश्चिमी सहारा (मोरोक्को द्वारा दावा किया गया।) मुरितानिया माली अल्जीरिया नाइजर लीबिया चाड – इसका उत्तरतम क्षेत्र कर्क रेखा द्वारा सीमित है। मिस्र सऊदी अरब संयुक्त अरब अमीरात ओमान भारत बांग्लादेश म्यांमार चीन, मात्र गुआंगज़ोऊ के उत्तर से ताइवान सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ मानसून का गणित! इंडिया वॉटर पोर्टल पर अध्यात्म, खगोल व ज्योतिष का विलक्षण संगमजून 2021 InternetArchiveBot वेबदुनिया पर उत्तरायण-दक्षिणायन पत्रिका पर yes श्रेणी:भौगोलिक रेखाएं श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:अक्षांश रेखाएँ de:Wendekreis (Breitenkreis)#Nördlicher Wendekreis