Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पकतीका प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जून 2015 thumb|220px|अफ़्ग़ानिस्तान का पकतीका प्रान्त (लाल रंग में) thumb|220px|पकतीका प्रान्त में एक चरवाहा अपनी बकरियों के साथ पकतीका (फ़ारसी: ur پکتیکا, अंग्रेजी: Paktika) अफ़्ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पूर्व में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल १९,४८२ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००९ में लगभग ४ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी शरना (ur شرنه) शहर है। पकतीका की सरहदें पाकिस्तान से लगती हैं। यहाँ के लगभग ९६% लोग पश्तून हैं। यहाँ चंद हज़ार उज़बेक लोग भी रहते हैं जो आबादी के २% से भी कम हैं। इतिहास किसी ज़माने में पकतिया, ख़ोस्त और पकतीका प्रान्त एक ही सूबे के भाग हुआ करते थे और इन तीनों को अब 'लोया पकतिया' (यानि 'बड़ा पकतिया') बुलाया जाता है। प्रसिद्ध यूनानी इतिहासकार हिरोडोटस ने ५वीं सदी ईसापूर्व में भी इस जगह के निवासियों को 'पक्तियाई' नाम दिया था। पकतीका प्रान्त की राजधानी कभी 'उरगुन' शहर हुआ करता था, लेकिन यह किसी भी मुख्य सड़क से दूर है इसलिए १९७० के दशक में राजधानी बदलकर शरना शहर कर दी गई। इन्हें भी देखें शरना, अफ़्ग़ानिस्तान पश्तो ख़ोस्त प्रान्त पकतिया प्रान्त अफ़्ग़ानिस्तान सन्दर्भ 2 श्रेणी:पकतीका प्रान्त श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत