411 REFERENCE · Wikipedia
३० जनवरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
30 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 30वाँ दिन है। साल में अभी और 335 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 336)।
प्रमुख घटनाएँ
1933 - एडोल्फ़ हिटलर को जर्मनी के चांसलर के रूप में शपथ दिलाई गई।
2008- भारत में चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।
2010- विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।
जन्म
1882 – फ्रैंकलिन डेलानो रूज़वेल्ट - संयुक्त राज्य अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति (मृ 1945)
1890 - जयशंकर प्रसाद - हिन्दी साहित्यकार, प्रमुख रचनाएँ- कामायनी, चन्द्रगुप्त, (मृ। १९३७)
१९१० – चिदम्बरम सुब्रह्मण्यम - भारत में "हरित क्रांति के पिता" कहे जाते है।
१९१३ – अमृता शेरगिल भारतीय महिला चित्रकार।
१९२२ डिक मार्टिन, अमेरिकी हास्य अभिनेता (रोवन ऐंड मार्टिन लाफ इन), (मृ. 2008)
१९२७ – ओलोफ़ पाल्मे एक स्वीडिश राजनेता थे।
१९८० – गुरदीप कोहली टेलीविजन अभिनेत्री।
निधन
१५३० – राणा संग्राम सिंह - उदयपुर में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे।
१९४८ – महात्मा गाँधी - भारत के राष्ट्रपिता
१९६० – नाथूराम प्रेमी भारत के प्रसिद्ध लेखक, कवि, भाषाविद और सम्पादक थे।
१९६० – जे. सी. कुमारप्पा भारतीय अर्थशास्त्री थे।
१९६८ – माखन लाल चतुर्वेदी भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार में से एक थे।
२०१६ – जनरल कोटिकलापुडी वेंकट कृष्ण राव भूतपूर्व भारतीय थल सेना प्रमुख थे।
२०२० – वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार विद्या बाल का पुणे में निधन हुआ।
२०२० – केरल की पूर्व मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एम कलाम का 93 वर्ष की आयु में केरल के कोझिकोड शहर में निधन हुआ।
अवसर / उत्सव
भारत में शहीद दिवस
बाहरी कडियाँ
बीबीसी पे यह दिन
श्रेणी:जनवरी