411 REFERENCE · Wikipedia
सेवरही
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेवरही Sewarhiतमकुही रोड सेवरही India Uttar Pradesh 26.725 84.225 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला कुशीनगर ज़िला 23077 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
सेवरही या तमकुही रोड भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह सेवरही नामक प्रशासनिक ब्लॉक का मुख्यालय भी है। यहाँ तमकुही रोड रेलवे स्टेशन स्थित है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017 ," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
यह कस्बा गोरखपुर से पड़रौना होते हुए बिहार में थावे और सीवान जाने वाले रेलमार्ग पर एक स्टेशन है। यह गंडक नदी, जिसे स्थानीय तौर पर 'नारायणी' के नाम से जाना जाता है, की सहायिका बाँसी नदी के तीर पर स्थित है।
पुराने समय में यह एक राजघराना था जिसे 'तमकुही राज' के नाम से जाना जाता था। तमकुही रोड, जिला मुख्यालय पडरौना से लगभग 35 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित है और यहाँ का पिनकोड 274406 है। शहर का नाम सेवरही है जबकि रेलवे स्टेशन का नाम तमकुही रोड है । जब रेलवे लाईन का कार्य चल रहा था तब सेवरही राजा तमकुही राज के अधीन था, लेकिन कोई ट्रेन तमकुही राज जाने के लिए ना होने के कारण स्टेशन का नाम राजघराने के कहने पर तमकुही रोड रख दिया गया , जिससे राजा दरबार तमकुही राज जाने वाले रेलवे यात्री यहीं उतरकर जा सकें।
जनसंख्या
वर्ष 2011 के जनगणना आंकड़ों के अनुसार, तमकुही रोड अथवा सेवरही की कुल जनसँख्या 27086 थी।http://www.census2011.co.in/data/town/801172-sewarhi.html Sewarhi City Population Census 2011 - Uttar Pradesh Census2011.co.in 2017-04-02 https://web.archive.org/web/20170404043430/http://www.census2011.co.in/data/town/801172-sewarhi.html 4 अप्रैल 2017 dead
सुविधाएँ
यह कस्बा, जिला मुख्यालय से सडक और रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ बहुत पुरानी एक चीनी मिल भी है। आर्थिक क्रियाकलापों से सम्बंधित सुविधाओं के रूप में यहाँ पंजाब नैशनल बैंक, एच एफ डी सी, बैंक ऑफ इंडिया, एस बी आई, केन्द्रीय बैंक ऑफ इंडिया की शाखाएँ हैं।
इन्हें भी देखें
कुशीनगर ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:कुशीनगर ज़िला
श्रेणी:कुशीनगर ज़िले के नगर