411 REFERENCE · Wikipedia
सुन्दा विवितान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुन्दा विवितान (सुन्दा: ᮞᮥᮔ᮪ᮓ ᮝᮤᮝᮤᮒᮔ᮪, Sunda Wiwitan) इण्डोनेशिया के जावा द्वीप के सुन्दा लोगों का प्राचीन व पारम्परिक धर्म है। इसमें पूर्वजों के लिये आस्था और सर्वात्मवाद के गहरे तत्व हैं और बहुत सी हिन्दू धर्म व बौद्ध धर्म की अवधारणाएँ भी हैं। सुन्दा विवितान के धार्मिक ग्रन्थ का नाम "संघयांग सिक्साकांडा इंग कारेसिआन" (Sanghyang siksakanda ng karesian) है जो व्यक्ति को अच्छा मानव (ऋषि, सुन्दा भाषा में रेसी) बनने की शिक्षा (सुन्दा में सिक्सा) देता है।Ekadjati, Edi S, "Kebudayaan Sunda, Suatu Pendekatan Sejarah", Pustaka Jaya, Jakarta, 1995, halaman 72-73
इन्हें भी देखें
सुन्दा लोग
बाहरी जोड़
देवी कान्ती - ओपिनी पेंगानुत सुन्दा विवितान, देवी कान्ती सुन्दा विवितान समझाते हुए (इण्डोनेशियाई भाषा में यू-ट्यूब विडियो)
सुन्दा विवितान रीतियाँ - (इण्डोनेशियाई भाषा में यू-ट्यूब विडियो)
सन्दर्भ
श्रेणी:सुन्दा लोग
श्रेणी:सुन्दा संस्कृति
श्रेणी:हिन्दू धर्म
श्रेणी:इण्डोनेशिया में धर्म