411 REFERENCE · Wikipedia
तामिर नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तामिर नदी (मंगोल: Тамир гол, तामिर गोल; अंग्रेज़ी: Tamir River) मंगोलिया के मध्य भाग में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। 'तामिर' शब्द का अर्थ मंगोल भाषा में 'मांस-पेशी' (मसल, muscle) होता है। यह ख़ानगई पर्वतों से उभरती है और ओरख़ोन नदी की एक प्रमुख उपनदी है जो स्वयं सेलेन्गा नदी में जाकर मिलती है और यह पानी आगे जाकर रूस की बायकल झील में विलय हो जाता है। तामिर नदी अपने गहरे नीले और बहुत साफ़ पानी के लिए मशहूर है।Mongolia: The Bradt Travel Guide, Jane Blunden, Bradt Travel Guides, 2008, ISBN 978-1-84162-178-4, ... the curvaceous indigo Tamir River, with the sacred larch forest of Mount Bulgan looming above it ...
इन्हें भी देखें
ओरख़ोन नदी
सेलेन्गा नदी
मंगोलिया
सन्दर्भ
2
श्रेणी:मंगोलिया की नदियाँ