Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शिहाबुद्दीन बायज़ीद शाह

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

शिहाबुद्दीन बायज़ीद शाह बंगाल का नवाब 1413 -1414 सैफ़ुद्दीन हमज़ा शाह अलाउद्दीन फिरोज शाह प्रथम इलियास शाही वंश शिहाबुद्दीन बायज़ीद शाह 1413 और 1414 ईस्वी में थोड़े समय के लिए बंगाल के सुल्तान थे। उन्होंने अपने पिता सैफ़ुद्दीन हमज़ा शाह का उत्तराधिकारी बनकर शासन संभाला। शिहाबुद्दीन बायज़ीद शाह ने चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध जारी रखे और एक बार चीनी सम्राट को एक सुनहरे पत्ते पर लिखे पत्र के साथ एक जिराफ़ भेजा। उन्होंने हिजरी 816 से हिजरी 817 तक के सिक्के जारी किए। सिक्कों से पता चलता है कि उनके बाद उनके पुत्र अलाउद्दीन ने शासन संभाला, जिन्होंने हिजरी 817 में सिक्के जारी किए। फ़िरिश्ता के अनुसार, शिहाबुद्दीन बायज़ीद शाह की मृत्यु के बाद राजा गणेश ने सिंहासन हड़प लिया, जबकि 1788 में लिखे गए एक बाद के इतिहासग्रंथ रियाज़-उस-सलातीन के अनुसार, राजा गणेश ने शिहाबुद्दीन बायज़ीद शाह की हत्या कर के सिंहासन हड़पा था ।http://archive.org/details/dli.ernet.527074 The Delhi Sultanate Majumdar R.c. 1960 Bharatiya Vidya Bhavan Bombay इन्हें भी देखें बंगाल का इतिहास सन्दर्भ श्रेणी:१५वीं सदी के भारतीय सम्राट