411 REFERENCE · Wikipedia
अस्तोला द्वीप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अस्तोला द्वीपसतदीपजज़ीरा हफ़्त तलार Astola Island.jpg द्वीप का उत्तरी भाग अरब सागर 25 07 21 N 63 50 51 E scale:350000 inline,title 6.7 75 पाकिस्तान प्रान्त बलोचिस्तान
अस्तोला (استولا) या सतदीप (अर्थ: सात पहाड़ियों वाला द्वीप) या हफ़्त तलार (ہفت تلار) पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त के मकरान तट से २५ किमी (१६ मील) दूर अरब सागर में स्थित एक द्वीप है। इस पर कोई स्थाई आबादी नहीं है और यह पास के पसनी नामक क़स्बे व बंदरगाह से लगभग ५ घंटों में पहुँचा जा सकता है। प्रशासनिक नज़र से यह बलोचिस्तान के ग्वादर ज़िले में पड़ता है। आबादी न होने के कारण यहाँ प्रकृति का राज है और कई पक्षी व जानवर यहाँ रहते हैं।
भूगोल
अस्तोला द्वीप एक ढलान वाले पठार पर बना हुआ है जिसपर सात पहाड़ी टीले हैं। वातावरण शुष्क होने के कारण पौधे व पेड़ कम हैं। द्वीप का दक्षिणी छोर धीमी ढलान से समुद्र-तल तक आता है जबकि उत्तरी छोर पर अचानक गहरी खाई के बाद समुद्र है।S.A.J Shirazi, ContactPakistan.com. "Astola with Sherazi https://web.archive.org/web/20060519114732/http://www.contactpakistan.com/ExplorePakistan/Astola.html 19 मई 2006 ". Archived from the original on 19 May 2006. Retrieved 2006-04-22. अस्तोला पाकिस्तान का सबसे बड़ा समुद्री द्वीप है। यह ६.७ किमी (४.२ मील) लम्बा और २.३ किमी (१.४ मील) चौड़ा है। इसका क्षेत्रफल लगभग ६.७ वर्ग किमी (२.६ वर्ग मील) है।
मंदिर व मस्जिद
अस्तोला को प्राचीन में सातद्वीप बुलाया जाता था जो इसके सात टिलों पर आधारित नाम है। यहाँ काली का एक प्राचीन मंदिर है जो हिन्दुओं के लिए तीर्थ है लेकिन वर्तमान काल में यह खंडहर बन चुका है।"Religion and Society in Arab Sind," Derryl N. MacLean, E.J. Brill, 1989, Page 15, ... Kali is also honoured by a small temple, of undetermined antiquity, located on Astola or Heptaler Island (Sata-dvipa), twenty-six miles southeast of Pasni on the coast of Mukran ... द्वीप पर एक छोटी मस्जिद भी है जिसे अनुकूल मौसम में यहाँ पसनी से मछली पकड़ने आये मछुआरे प्रयोग करते हैं।
इन्हें भी देखें
ग्वादर
मकरान
सन्दर्भ
2
श्रेणी:पाकिस्तान के द्वीप
श्रेणी:बलोचिस्तान
श्रेणी:हिन्दू तीर्थ स्थल
श्रेणी:हिन्द महासागर के द्वीप